पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!
पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..! अखिलेश चौबे पालघर..! जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की लोखंडी रॉड से पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में स्थानीय अपराध शाखा, पालघर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधिसंघर्षित बालक को भी हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई 15-16 मई 2025 के बीच हुई हत्या के सिलसिले में की गई है। फिर्यादी राम कालीका सिंह (60 वर्ष), निवासी जिजाऊनगर, रिमझीम अपार्टमेंट, पास्थळ, मूल निवासी कोतवालपुर, जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को सूचित किया कि उनके बड़े बेटे अभिषेक राम सिंह (36 वर्ष) की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई है। मृतक का शव 16 मई की सुबह आंबटगोड मैदान, पास्थळ में मिला। हत्या धारदार हथियार से सिर के पिछले हिस्से पर वार कर की गई थी। इस संबंध में तारापुर पुलिस थाने में 16 मई को भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक श्री बाळासाहेब पाटील ने अपर...