पालघर: जिले में महिला की निर्मम हत्या का 12 घंटे में खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार..!

पालघर: जिले में महिला की निर्मम हत्या का 12 घंटे में खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार..! 


अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पालघर पुलिस की तत्परता और समन्वय का उदाहरण मानी जा रही है।
20 मई 2025 की सुबह करीब 6:15 बजे वावे-डोंगरीपाड़ा निवासी विपुल दशरथ धोदडे (28 वर्ष) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बुआ रवू रामचंद्र कामड़ी (उम्र 70 वर्ष) की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। मृतका समाज मंदिर में सो रही थीं, जब किसी अज्ञात हमलावर ने उनके चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। इस संबंध में तारापुर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक बाळासाहेब पाटील ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा एवं तारापुर पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कीं। इन टीमों ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित और गवाहों से पूछताछ की तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। गुप्त सूचना और सटीक तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने वावे-डोंगरीपाड़ा, परनाळी निवासी अंकेश विलास सवरे (22 वर्ष) को हिरासत में लिया।
पूछताछ में अंकेश ने स्वीकार किया कि मृतका अक्सर उसकी मां से झगड़ा करती थी और इसी रंजिश में उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। आरोपी द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
इस त्वरित और सुसंगठित कार्रवाई में पालघर के पुलिस अधीक्षक बाळासाहेब पाटील, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, बोईसर विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी विकास नाईक, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील, साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी—पउनि रोहित खोत, पउनि गोरखनाथ राठौड़, पोहवा विजय ठाकुर, पोहवा संजय धांगडा, पोना कल्याण केंगार, पोअमं प्रशांत निकम, पोअमं वैभव जामदार, सपोनि निवास कणसे और पोना मनोज अंभीरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फिलहाल मामले की विस्तृत जांच बोईसर विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री विकास नाईक के नेतृत्व में जारी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।