पालघर: जिले में नगर परिषद चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी।
पालघर: जिले में नगर परिषद चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के चार स्थानीय स्वराज संस्थाओं—पालघर, डहाणू, जव्हार नगर परिषद तथा वाडा नगर पंचायत—के लिए संपन्न हुए चुनावों के बाद अब स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त कर दिए हैं। मतदान 2 दिसंबर को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ था और शासनादेश के अनुसार मतगणना 21 दिसंबर, रविवार को निर्धारित की गई है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारों स्थानों पर मतपेटियों को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। पालघर नगर परिषद कार्यालय, बीएसएस हॉल, डहाणू, नगर परिषद कार्यालय, जव्हार, जिला परिषद मराठी शाला, वाडा इन स्थानों पर मतपेटियों को सीसीटीवी निगरानी, पुलिस सुरक्षा और बैरिकेडिंग के साथ सील किया गया है। बढ़ी हुई जिम्मेदारियों और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत कड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार स्ट्रांग रूम सुरक्षा के लिए 8 पुलिस अधिकारी, 36 पुलिस कर्मी, तथा राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) के 2 अधिकारी और 48 जवा...