पालघर: जिले में नगर परिषद चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी।

पालघर: जिले में नगर परिषद चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के चार स्थानीय स्वराज संस्थाओं—पालघर, डहाणू, जव्हार नगर परिषद तथा वाडा नगर पंचायत—के लिए संपन्न हुए चुनावों के बाद अब स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त कर दिए हैं। मतदान 2 दिसंबर को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ था और शासनादेश के अनुसार मतगणना 21 दिसंबर, रविवार को निर्धारित की गई है।
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारों स्थानों पर मतपेटियों को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
पालघर नगर परिषद कार्यालय, बीएसएस हॉल, डहाणू, नगर परिषद कार्यालय, जव्हार, जिला परिषद मराठी शाला, वाडा‌ इन स्थानों पर मतपेटियों को सीसीटीवी निगरानी, पुलिस सुरक्षा और बैरिकेडिंग के साथ सील किया गया है। बढ़ी हुई जिम्मेदारियों और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत कड़ा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार स्ट्रांग रूम सुरक्षा के लिए 8 पुलिस अधिकारी, 36 पुलिस कर्मी, तथा राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) के 2 अधिकारी और 48 जवानों को 24×7 ड्यूटी पर लगाया गया है। पुलिस ने चारों स्थानों पर शिफ्ट के आधार पर निगरानी व्यवस्था तैयार की है, ताकि मतगणना से पूर्व किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना न रहे।
पुलिस का कहना है कि मतगणना तक स्ट्रांग रूम के आसपास सुरक्षा घेरा और अधिक मजबूत किया जाएगा। चुनावी माहौल को देखते हुए बाहर से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जाएगी, जबकि अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।