पालघर: मनोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 20 लाख से अधिक का माल जब्त।
पालघर: मनोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 20 लाख से अधिक का माल जब्त।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बाद मनोर पुलिस ने एक बड़ी कारवाई करते हुए अवैध रूप से दमन निर्मित शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वाहन समेत कुल 20,17,168 रुपये मूल्य का माल जब्त किया है।
3 दिसंबर 2025 को मनोर पुलिस का पथक मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त बातमीदार से जानकारी मिली कि टाटा कंपनी का फिक्कट तांबूस-तपकीरी रंग का टेंपो (क्रमांक MH18-BH-7700) दमन से अवैध शराब लेकर गुजरने वाला है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौजे नांदगाव क्षेत्र के नांदगाव ओवरब्रिज के पास, सम्राट होटल के समीप सापळा रचाया। दोपहर लगभग 3 बजे संदिग्ध टेंपो गुजरात दिशा से आते हुए दिखाई दिया।
पुलिस ने वाहन रोककर चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम किशोर भिका बावीसकर (39 वर्ष), निवासी सुर्यानगर झोपड़पट्टी, विक्रोली, मुंबई, मूल निवासी हिंगोणे, तहसील चोपड़ा, जिला जळगांव बताया।
टेंपो की तलाशी लेने पर उसमें 10,17,168 रुपये मूल्य की दमन निर्मित प्रतिबंधित शराब बरामद की गई। वाहन सहित कुल 20,17,168 रुपये मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि टेंपो में भरी गई प्रतिबंधित शराब सिल्वासा में मौजूद तीन व्यक्तियों द्वारा तैयार करवाई गई थी और उसे धुले तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। इनमें अमित कुमार शुक्ला पंडीत, गोरब गोसले मोनू और सुरज चौबे (पूरा नाम एवं पता अज्ञात) शामिल हैं। पुलिस अब इन तीनों की भूमिका और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
इस जानकारी के बाद कुल 6 आरोपियों के खिलाफ मनोर पुलिस थाना में अपराध क्रमांक 324/2025 दर्ज किया गया है। अपराध महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की धारा 65(अ) और 65(ई) के तहत दाखिल किया गया है। मुख्य आरोपी किशोर भिका बावीसकर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच पोउपनि संग्राम पाटिल (मनोर पुलिस ठाणे) द्वारा की जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पालघर यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक पालघर विनायक नरळे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी, पालघर विभाग प्रभा राऊळ के मार्गदर्शन में की गई।
इस कार्रवाई में मनोर पुलिस थाने के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, जिनमें पोनि रणवीर बयेस, पोउपनि सुभाष गोईलकर, पोउपनि संग्राम पाटिल, पोना 883 उदय चौधरी, पोना 1286 पिंटू फरारा और पोअं 941 नागेश निळ का समावेश है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी वर्तमान में मनोर पुलिस ठाणे में ही नियुक्त हैं।
Comments
Post a Comment