पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की पहल: ग्रामीण शिक्षा को सौर ऊर्जा का सहारा, 6 जिला परिषद स्कूलों और 6 आंगनवाड़ी केंद्रों को सोलर लैंटर्न वितरित।
पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की पहल: ग्रामीण शिक्षा को सौर ऊर्जा का सहारा, 6 जिला परिषद स्कूलों और 6 आंगनवाड़ी केंद्रों को सोलर लैंटर्न वितरित।
अखिलेश चौबे
पालघर। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बेहतर प्रकाश सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर ने सामाजिक सरोकार की एक महत्वपूर्ण पहल की। क्लब ने रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे सीकोस्ट के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र की 6 जिला परिषद स्कूलों और 6 आंगनवाड़ी केंद्रों को सोलर लैंटर्न वितरित किए।
यह कार्यक्रम 26 सितंबर 2026 को सुबह 8:45 से 10:30 बजे तक हनुमान नगर, खुटाडी, शिगांव में आयोजित किया गया। परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ-साथ सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद स्कूल के विद्यार्थियों ने जूडो-कराटे का आकर्षक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से प्रतिभा के साथ-साथ आत्मरक्षा कौशल का भी परिचय दिया। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
इस सामाजिक परियोजना को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर के रीगल अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रवीण वैश्य, तत्कालीन अध्यक्ष एवं परियोजना चेयरमैन तत्कालीन रोटेरियन रामनारायण गोयल, परियोजना समन्वयक एवं पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. पराग कुलकर्णी, रोटेरियन डायटीशियन रत्ना सिंह तथा स्कूल परियोजना समन्वयक श्रीमती क्षितिजा पाटील की प्रमुख भूमिका रही।
वहीं, इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे सीकोस्ट के अध्यक्ष रोटेरियन दिलीप ठाकर और सचिव रोटेरियन बिंदिया चोपड़ा का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
रोटरी सदस्यों ने बताया कि सौर ऊर्जा आधारित लैंटर्न से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर प्रकाश सुविधा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण समुदाय में स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
इस पहल के माध्यम से शिक्षा, ऊर्जा संरक्षण और सामाजिक विकास को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। ग्रामीण विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी केंद्रों तक सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश सुविधा पहुंचाकर पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा के उपयोग का संदेश भी दिया गया। इस परियोजना की सफलता में VISAN ट्रस्ट का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। ट्रस्ट के सहयोग से जरूरतमंद विद्यालयों एवं आंगनवाड़ियों तक सोलर लैंटर्न पहुंचाने का यह प्रयास सफल हो सका।
Comments
Post a Comment