पालघर: चुनाव आयोग के बयान से कांग्रेस पर भाजपा का तीखा वार, विपक्ष के आरोपों पर उठाए सवाल।हेमंत सावरा ने एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर रखी बात।
पालघर: चुनाव आयोग के बयान से कांग्रेस पर भाजपा का तीखा वार, विपक्ष के आरोपों पर उठाए सवाल।
हेमंत सावरा ने एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर रखी बात।
अखिलेश चौबे
पालघर। चुनाव आयोग के उपर हमलावर विपक्षियों पर निशाना साधते पालघर के सांसद डॉ हेमंत वि सावरा ने एक सिरे से विपक्षियों द्वारा लगायें जा आरोपों को बेबुनियाद, मनगढ़ंत और भ्रम करार दिया है।
डॉ सावरा सोमवार,28 सितंबर को दोपहर 12.00बजे औद्योगिक शहर बोईसर प चित्रालय स्थित न्यू सरोवर होटल के सभागार में बुलाये गये पत्रकार परिषद में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों की सर्व सम्मति से एसआईआर समेत चुनाव संबंधित सभी फैसलों पर अब सवाल करना विपक्ष के हताशा का परिणाम है। विपक्ष नेताओं ने आयोग के निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करते सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने वाला 'कठपुतली' तक बना डाला है। लेकिन हर बार अदालत में मुंहकी खानी पड़ी है।
सांसद सावरा ने कहा कि फार्म-6 को लेकर मतदाताओं को बहकाने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर के लिए फार्म -6से संलग्न घोषणा पत्र को मा.सर्वोच्च न्यायालय ने सही और वैध माना हुआ है। हर पात्र व्यक्ति को मताधिकार का अधिकार है। इसके लिए एसआईआर जरुरी है।अब तक संपन्न सभी राज्यों के चुनाव पुरी तरह स्पष्ट, निष्पक्ष,पारदर्शी और स्वतंत्र हुए हैं। जहां विपक्ष जीतता है वहां अड़चन नही है लेकिन जिन राज्यों में उनकी पराजय हुई है। वहां इवीएम, संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर आरोप लगाये जा रहें हैं। वह हार की पीड़ा को पचा नही पाते है।
जिले में एसआईआर का काम 85प्रतिशत तक पुरा हो चुका है। विक्रमगढ़,डहाणू विधानसभाओं में सबसे अधिक बोईसर,पालघर और वसई में भी ठीक-ठाक है। लेकिन नालासोपारा विधानसभा में जरुर एसआईआर का काम धीमी गति में है। जिसे जिला प्रशासन पुरी निष्पक्षता से पुरा कराने की कोशिश में हैं।अब भी बीएलओ के जरिए फार्म-7 भरा जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भरत राजपूत, भाजपा जिला महासचिव अशोक वड़े तथा सुशील अवसरकर, भाजपा वरिष्ठ नेता संजय पाटिल सहित जिला उपाध्यक्ष प्रशांत संखे, तुषार संखे, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, विवेक वड़े, उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष आरबी सिंह, जिला महासचिव तुषार साबू, बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने, मंडल महासचिव मनीष सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष आनंद धोडी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment