पालघर: हेस वेल्फेयर फाउंडेशन ने तांडेल पाडा में अपंग एवं जरूरतमंद परिवारों को तिरपाल वितरण।

पालघर: हेस वेल्फेयर फाउंडेशन ने तांडेल पाडा में अपंग एवं जरूरतमंद परिवारों को तिरपाल वितरण।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के बोईसर पूर्व स्थित शिगाव (तांडेल पाडा) क्षेत्र में हेस वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत अपंग, जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को तिरपाल वितरित किए गए। इस मानवीय कार्य से कई परिवारों को बरसात के मौसम में सुरक्षित आश्रय की बड़ी राहत मिली है।
यह वितरण कार्यक्रम हेस वेल्फेयर फाउंडेशन के पालघर जिला अध्यक्ष अमर रवींद्र सावंत के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजेश पोतदार (ह्युमन पालघर जिला उपाध्यक्ष), सुनील गुप्ता (ओम साई दत्त विकलांग सेवा संस्था, पालघर जिला अध्यक्ष) तथा समाजसेवक इम्रान खान ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी ने मिलकर शिगाव-खुताड ग्रुप ग्रामपंचायत के अंतर्गत आने वाले तांडेल पाडा क्षेत्र का दौरा किया और वहां के अपंग एवं जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई।
बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए कई परिवारों के पास सुरक्षित आवास की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में तिरपाल वितरण का यह उपक्रम उनके लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ। इस पहल से लाभान्वित परिवारों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
स्थानीय नागरिकों ने इस सामाजिक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हेस वेल्फेयर फाउंडेशन एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिला अध्यक्ष अमर रवींद्र सावंत ने इस अवसर पर कहा कि “जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची समाजसेवा है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हेस वेल्फेयर फाउंडेशन भविष्य में भी अपंग, वंचित और जरूरतमंद नागरिकों के लिए इसी प्रकार के सामाजिक उपक्रम निरंतर चलाता रहेगा। उनके नेतृत्व में संस्था लगातार समाजहित में कार्य कर रही है और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही है, जो वास्तव में प्रेरणादायक है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।