पालघर: डहाणू और आसपास के मामलों की जांच के लिए SIT गठित, DCP मीना मकवाना करेंगी नेतृत्व।
पालघर: डहाणू और आसपास के मामलों की जांच के लिए SIT गठित, DCP मीना मकवाना करेंगी नेतृत्व।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के डहाणू एवं आसपास के क्षेत्रों में सामने आए कथित ‘लव जिहाद’ से जुड़े मामलों को लेकर राज्य स्तर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पीड़ित परिवारों की पीड़ा और न्याय की मांग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक पहुंचने के बाद सरकार ने इस मामले में त्वरित निर्णय लेते हुए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का फैसला लिया है।
जानकारी के अनुसार, इन संवेदनशील मामलों की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। इस SIT का नेतृत्व ठाणे की विशेष शाखा की उपायुक्त (DCP) मीना मकवाना करेंगी। उनके नेतृत्व में एक अनुभवी टीम इन सभी मामलों की विस्तृत जांच करेगी।
सरकारी स्तर पर लिए गए इस निर्णय को पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे परिवारों को अब उम्मीद है कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी तथा सच्चाई सामने आएगी।
यह मामला समाज के लिए अत्यंत संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर बेटियों की सुरक्षा, अभिभावकों के विश्वास और सामाजिक व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सक्षम और अनुभवी अधिकारियों के नेतृत्व में जांच शुरू होने से लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
स्थानीय स्तर पर भी इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है और नागरिकों को उम्मीद है कि SIT की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल SIT टीम द्वारा जल्द ही जांच की प्रक्रिया को गति देने की तैयारी की जा रही है।
Comments
Post a Comment