पालघर: वनमंत्री गणेश नाईक की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं।
पालघर: वनमंत्री गणेश नाईक की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में आज एक महत्वपूर्ण पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के वनमंत्री एवं पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
पत्रकार परिषद में गणेश नाईक ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने बुनियादी ढांचे, आर्थिक सुधारों और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब सीधे अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिकों तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर मंच पर पालघर जिले और प्रदेश स्तर के भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से पालघर लोकसभा के सांसद हेमंत सावरा, जो संसद रत्न पुरस्कार विजेता भी हैं, भाजपा पालघर जिला अध्यक्ष भरतभाई राजपूत, प्रदेश सचिव संतोष जनाठे, प्रदेश सदस्य बाबाजी काठोले, जिला सरचिटणीस अशोकभाई वडे, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी प्रकाश निकम और पंकज कोरे शामिल रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पालघर जिले के विकास पर भी विशेष चर्चा की गई। नेताओं ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के कारण जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।
इसके साथ ही कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर दिया गया। मंच पर वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने यह संकेत दिया कि भाजपा की पालघर जिले में मजबूत पकड़ और एकजुटता कायम है।
पत्रकार परिषद के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया गया कि सरकार की प्राथमिकता विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, और आने वाले समय में भी इसी दिशा में कार्य जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment