पालघर: राज्य अन्न आयोग का पालघर दौरा, आदिवासी और जरूरतमंदों तक योजनाओं की पहुंच पर जोर।अंत्योदय योजना के लाभार्थियों की समीक्षा, कुपोषण उन्मूलन और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश।
पालघर: राज्य अन्न आयोग का पालघर दौरा, आदिवासी और जरूरतमंदों तक योजनाओं की पहुंच पर जोर। अंत्योदय योजना के लाभार्थियों की समीक्षा, कुपोषण उन्मूलन और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश। अखिलेश चौबे पालघर। महाराष्ट्र राज्य अन्न आयोग के अध्यक्ष महेश ढवळे और सदस्य रणजित निबांळकर का पालघर जिले का तीन दिवसीय दौरा 21 मई 2026 तक जारी है। इस दौरे के दौरान अन्न सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कुपोषण उन्मूलन और वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दौरे के पहले दिन पालघर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निवासी उपजिल्हाधिकारी सुभाष भागडे, उपजिल्हाधिकारी रविंद्र राजपूत, जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा महाले, जिले के आठों तालुकों के आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी और आपूर्ति निरीक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के शहरी व ग्रामीण अधिकारी, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के वैद्यकीय अधिकारी तथा वसई-विरार महानगरपालिका के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। ...