पालघर: सोशल मीडिया स्टंट पड़ा भारी, खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले युवक पर कार्रवाई।
पालघर: सोशल मीडिया स्टंट पड़ा भारी, खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले युवक पर कार्रवाई।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले केळवा पुलिस थाना क्षेत्र में माकुणसार-आगरवाड़ी मार्ग पर एक युवक द्वारा चलती ट्रक के साथ खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
यह घटना 20 मई 2026 की है, जब मिट्टी ढोने वाली एक भारी ट्रक के साथ एक युवक अपनी दोपहिया वाहन पर जानलेवा स्टंट करता हुआ दिखाई दिया था। वीडियो वायरल होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने पालघर जिला यातायात शाखा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिला यातायात शाखा ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और संबंधित बाइक का नंबर MH-48-CC-7750 पता लगाया। जांच में आरोपी की पहचान मनीष सुखदेव यादव (उम्र 26 वर्ष, निवासी वेडीनाका, चाटाले रोड, पालघर) के रूप में हुई।
पुलिस ने मनीष सुखदेव यादव के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और अन्य लोगों के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में दंडात्मक कार्रवाई की है।
पालघर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। इस प्रकार की हरकतें न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि इससे गंभीर दुर्घटनाएं और जान-माल का नुकसान भी हो सकता है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह के स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई है।
Comments
Post a Comment