पालघर: कैप्टन सत्यम ठाकुर बने पालघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा नेतृत्व पर कांग्रेस का दांव, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की तैयारी।

पालघर: कैप्टन सत्यम ठाकुर बने पालघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा नेतृत्व पर कांग्रेस का दांव, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की तैयारी।

अखिलेश चौबे
पालघर। कांग्रेस ने जिले में संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए 35 वर्षीय कैप्टन सत्यम ठाकुर को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। वाणगांव निवासी कैप्टन सत्यम ठाकुर की नियुक्ति को पार्टी में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन में नई ऊर्जा भरने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।
कैप्टन सत्यम ठाकुर कांग्रेस के इतिहास में सबसे युवा जिलाध्यक्षों में शामिल हो गए हैं। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठनात्मक पकड़ और युवाओं के बीच मजबूत जनसंपर्क के लिए पहचाने जाने वाले ठाकुर अब संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
कांग्रेस को उम्मीद है कि कैप्टन सत्यम ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी गांव से लेकर शहर तक अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करेगी। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
नियुक्ति के बाद कैप्टन सत्यम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को हर गांव और हर युवा तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही पालघर जिले के किसानों, मछुआरों, आदिवासी समाज और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि जिले के कॉलेजों में एनएसयूआई के माध्यम से युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जा सके।
वाणगांव निवासी कैप्टन सत्यम ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत अमेरिका में पायलट के रूप में की थी। विमानन क्षेत्र में काम करने के बाद उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कांग्रेस से जुड़ाव किया। संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। अब जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी को उनसे नई राजनीतिक ऊर्जा और मजबूत संगठन की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।