पालघर: राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ में पवन उपाध्याय को महाराष्ट्र मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता की दी गई जिम्मेदारी।
पालघर: राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ में पवन उपाध्याय को महाराष्ट्र मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता की दी गई जिम्मेदारी।
अखिलेश चौबे
पालघर। राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ ने संगठन विस्तार के तहत महाराष्ट्र प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास तिवारी की अनुमति से जारी इस सूची में पवन उपाध्याय को महाराष्ट्र प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पवन उपाध्याय को महाराष्ट्र प्रदेश मीडिया आईटी सेल प्रभारी के साथ-साथ प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन को मजबूत बनाने और उसकी विचारधारा को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
संगठन का मानना है कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पवन उपाध्याय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, ताकि महाराष्ट्र में संगठन के कार्यों को गति मिल सके।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन उपाध्याय ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र प्रदेश में संगठन की नीतियों, विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को मीडिया के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस नियुक्ति पर संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी सुरेश चुरी, अध्यक्ष लालाराम पुखराज माली, महासचिव नीलेश राऊत सहित उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले स्थित मुख्य कार्यालय के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने पवन उपाध्याय को बधाई दी है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि पवन उपाध्याय के अनुभव और सक्रियता से महाराष्ट्र में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
Comments
Post a Comment