शिकारियों ने अपने ही साथी को समझा शिकार, चली गोली और गई जान- पालघर में दर्दनाक हादसा..!
शिकारियों ने अपने ही साथी को समझा शिकार, चली गोली और गई जान- पालघर में दर्दनाक हादसा..! अखिलेश चौबे पालघर..! जिले के बोरशेत के घने जंगलों में शिकार करने गए एक समूह के सदस्यों ने अपने ही साथी को जंगली जानवर समझकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह दर्दनाक घटना 29 जनवरी को घटी, जिसमें 60 वर्षीय रमेश वरठा की जान चली गई। इस मामले में मनोर पुलिस ने 5 फरवरी को 12 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया और अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ◾ कैसे हुआ यह हादसा? पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, 28 जनवरी को 12 लोगों का एक समूह बोरशेत के जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए दो बंदूकें और कारतूस लेकर गया था। इसके साथ ही उन्होंने जंगल में ही रुककर पार्टी करने का निर्णय लिया और नमक, मसाले, तेल व बर्तन भी साथ ले गए थे। हालांकि, रमेश वरठा (मृतक) किसी काम के कारण पहले दिन उनके साथ नहीं जा सका और अगले दिन, यानी 29 जनवरी को वह अपने साथियों के पास जंगल में पहुंचा। जैसे ही वह घनी झाड़ियों के बीच से होकर गुजरा, शिकारियों ने झाड़ियों को हिल...