पालघर पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..!
पालघर पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..!
अखिलेश चौबे
पालघर..! केळवा पुलिस थाने में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में स्थानीय अपराध शाखा (स्थागुशा) की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 25 जनवरी 2025 को केळवा स्थित बैतरणा रेलवे ब्रिज इलाके में हुई थी, जहां से 35,000 रुपये मूल्य की एक एक्टिवा स्कूटी चोरी कर ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 31 जनवरी 2025 को विशाल रघुनाथ नाईक (36, नालासोपारा) और देवा लक्ष्मण थापा (35, नेपाल) को गिरफ्तार किया। इनसे चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी के अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
◾16 गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त हैं आरोपी
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई संगीन अपराध दर्ज हैं, जिनमें लूट (1 मामला), चोरी (8 मामले), शारीरिक हमले (4 मामले), अवैध शराब तस्करी (1 मामला) और बेवारिस संपत्ति रखने (2 मामले) शामिल हैं। इन दोनों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
◾वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व पालघर पुलिस अधीक्षक बाळासाहेब पाटील, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे और उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अभिजीत धाराशिवकर के मार्गदर्शन में किया गया।
मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक संजय गुरव के निर्देशन में जारी है। इसमें पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील (स्थागुशा, पालघर), सहायक पुलिस निरीक्षक विजया गोस्वामी (केळवा पुलिस थाना), पुलिस उपनिरीक्षक राजेश वाघ, पुलिस हवलदार संदीप सरदार, राकेश पाटील, सफौ संजय गुरव, और पुलिस अंमलदार सागर सरीगर, जयदीप सांबरे ने अहम भूमिका निभाई।
पालघर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में डर का माहौल बना है और नागरिकों ने पुलिस की सराहना की है।
Comments
Post a Comment