पालघर पुलिस की अनूठी पहल: साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन..!
पालघर पुलिस की अनूठी पहल: साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन..!
पालघर..! डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पालघर पुलिस द्वारा 4 फरवरी 2025 को एक विशेष साइबर अपराध जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पालघर जिलाधिकारी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बाळासाहेब पाटील की पहल पर संपन्न हुआ, जिसमें 200 से अधिक पुलिसकर्मी, महिला पुलिस अधिकारी और साइबर विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
◾साइबर अपराधों से सुरक्षा के उपाय बताए गए
कार्यक्रम के दौरान साइबर धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, पासवर्ड सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधियों की नई रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने डेमो प्रस्तुत कर तकनीकी उपायों की जानकारी दी, जिससे पुलिस दल साइबर अपराधों से निपटने के लिए और अधिक सक्षम बन सके।
◾वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति
इस कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (गृह) संगीता हिरे, साइबर पुलिस अधिकारी, महिला पुलिस अधिकारी, पालघर पुलिस निरीक्षक और साइबर सेल अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
◾साइबर अपराध रोकथाम में मील का पत्थर साबित होगा यह प्रशिक्षण
इस पहल से पालघर जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम को बल मिलेगा और पुलिस दल साइबर अपराधों के प्रति अधिक सतर्क और जागरूक होगा। पालघर पुलिस की इस सराहनीय पहल की हर ओर प्रशंसा हो रही है।
Comments
Post a Comment