स्वराज्य टैक्सी चालक-मालिक संघ का भव्य उद्घाटन संपन्न..!

स्वराज्य टैक्सी चालक-मालिक संघ का भव्य उद्घाटन संपन्न..!

अखिलेश चौबे 
पालघर..! 1 फरवरी 2025 – "घे भरारी – दे उभारी" के संकल्प के साथ स्वराज्य टैक्सी चालक-मालिक संघ, मनोर-सावरा लाइन का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संस्थापक अध्यक्ष संतोष जनाठे ने किया..! 
इस विशेष अवसर पर शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता  उत्तम पिंपळे ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर संघ को अपनी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह संघ न केवल टैक्सी चालकों और मालिकों के हितों की रक्षा करेगा, बल्कि उनके अधिकारों को भी सशक्त बनाएगा।
संघ के प्रमुख पदाधिकारी योगेश भुयाळ, दामोदर कासट, सुनील किरकिरा, कुणाल बरफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके साथ ही नवगठित युनियन के अध्यक्ष भाई पाटील और उनके सभी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में टैक्सी चालक और मालिक भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

इस उद्घाटन समारोह में मनोर और आसपास की प्रमुख यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिनमें चहाडे युनियन, केव युनियन, गणेश घाट युनियन, वेळगाव रोड युनियन के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

◾संघ का उद्देश्य और भविष्य की योजनाएँ
संघ के संस्थापक अध्यक्ष संतोष जनाठे ने कहा कि इस संघ का मुख्य उद्देश्य मनोर-सावरा लाइन के टैक्सी चालकों और मालिकों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके और उनके अधिकारों की रक्षा की जा सके। संघ आगे भी विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों के माध्यम से अपने सदस्यों को लाभान्वित करने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया। संघ ने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में यह संगठन सभी चालक-मालिकों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें एक नई दिशा प्रदान करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।