Posts

पालघर जिले में शिकस्त खाए उम्मीदवारों ने पुनः चार विधानसभाओं से मतगणना की मांग..!

Image
पालघर जिले में शिकस्त खाए उम्मीदवारों ने पुनः चार विधानसभाओं से मतगणना की मांग..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! महाराष्ट्र विधानसभा के संपन्न चुनाव को लेकर उहापोह की स्थिति की आकलन कर रहे जिले के चार विधानसभाओं में पराजय की सामना करने वाले उम्मीदवारों द्वारा आवेदन देकर पुर्न मतगणना की शासकीय शुल्क जमा करने की खबर प्रकाश में आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक जिले के कुल छः विधानसभाओं में 129-विक्रमगढ (अ.ज.), 131- बोईसर (अ.ज.), 132-नालासोपारा और 133-वसई में पुर्न मतगणना के लिए वहां के निकटतम पराजित उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने मय शुल्क प्रस्तुत किया है। विक्रमगढ विधानसभा के 10 बूथों पर पुर्न मतगणना के लिए सुनील भुसारा (राकांपा-शरद पवार गुट) द्वारा 4,72,000/-रुपयें, बोईसर विधानसभा के 5 बूथों पर पुर्न मतगणना के लिए राजेश पाटील (बविआ) द्वारा 2,36,000/- रुपयें, नालासोपारा विधानसभा के 10 बुथों पर पुर्न मतगणना के लिए क्षितिज ठाकुर (बविआ) द्वारा 4,76,000/- रुपयें और वसई विधानसभा के 18 बुथों पर पुर्न मतगणना के लिए हितेंद्र ठाकुर (बविआ) द्वारा 8,49,600...

सुरक्षा के मार्फत वसई जीआरपी ने की 'आँख और कान खड़ें', नालासोपारा स्टेशन पर ली बुट पालिश व हमालों संग बैठक।

Image
सुरक्षा के मार्फत वसई जीआरपी ने की 'आँख और कान खड़ें', नालासोपारा स्टेशन पर ली बुट पालिश व हमालों संग बैठक। अखिलेश चौबे  वसई रोड..! महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंसर के मार्फत किसी भी अप्रिय घटना से पूर्व सतर्कता बरतने की राजकीय रेलवे पुलिस आयुक्त मुंबई के आदेशानुसार रेल प्रवाशियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने अपने 'आँख और कान खड़े' कर रखें है। पश्चिम रेलवे की राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन वसई रोड अंतर्गत नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सजगता बरतने के लिए वसई रोड जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनघा सातवसे के मार्गदर्शन में अधिनस्थों द्वारा मंगलवार, 26 नवंबर, 24 को दोपहर स्टेशन पर 'बुट पालिश' वाले तथा हमालों के संग किसी भी अप्रत्याशित घटनाओं की प्राथमिक जानकारी सांझा करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जीआरपी वसई द्वारा बुट पालिशिंग में लगे लोगों को पुलिस की 'आँख और कान'(आई एंड ईयर्स) बताते आश्वस्त किया गया कि प्रवाशियों की आवाजाही के दौरान आपत्तिजनक क्रियाओं और संदीग्ध गतिविधियों की फौरन सूचना पुलिस तक जानी चाहिए।रेलप्रवाशियों को स...

पालघर जिले में महायुति की ऐतिहासिक जीत, 5 पर महायुति और 1 पर पहुंची महाविकास आघाडी..!

Image
पालघर जिले में महायुति की ऐतिहासिक जीत, 5 पर महायुति और 1 पर पहुंची महाविकास आघाडी..!   अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के 6 विधानसभा के आये अप्रत्याशित परिणाम ने जहां महायुति के ऐतिहासिक जीत पर खुशियों को आसमान में पहुंचा दिया है वही महाविकास आघाडी की हालात तो नाजुक तो किये ही है जिले के 3 सीटों पर अंगद की पाँव जमाये बैठी बविआ का किला ढेर भी कर दिया है। महायुति इस प्रचंड जीत को भुनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती है तो प्रतिद्वंदी दलों में मातम सा पसरा हुआ है। जिले की 6 विधानसभाओं में जीत की परचम लहराते महायुति के घटक दल भाजपा ने विक्रमगढ, नालासोपारा और वसई में अपने उम्मीदवारों की जीत पक्की कर ली है तो पालघर व बोईसर में शिवसेना शिंदे ने भी विपक्षियों की हवा निकालते विजयश्री पाया है। एकमात्र डहाणू सीट पर दूसरी बार फिर महाविकास आघाडी के घटक दल माकपा को जीत मिली है। ◾जिले के 6 विधानसभाओं में आकड़ो के अनुसार 128-डहाणु(अ.ज.) :- सीट पर महाविकास आघाडी (माकपा) के विनोद निकोले ने 1,04,702 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी महायुति (भाजपा) के विनोद मेढा को मिले मत 99,569 मत के आध...

ईवीएम के हाथों में विधायकों का भविष्य, शनिवार को खुलेगा पिटारा निकलेंगे विधायक..!

Image
ईवीएम के हाथों में विधायकों का भविष्य, शनिवार को खुलेगा पिटारा निकलेंगे विधायक..!  अखिलेश चौबे, पालघर..! जिले के छः विधानसभाओं के लिए 20 नवंबर बुधवार, 24 को लगभग शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न मतदान के बाद कुल 53 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम मशीन में बंद हो गया। शनिवार, 23 नवंबर को मतगणना के उपरांत पिटारा खुलने के पश्चात दोपहर तक कौन बनेंगा विधायक का फैसला भी हो जाएगा। जानकारी के लिए एक बार फिर बतादें कि जिले के चार आरक्षित विधानसभा सीट डहाणु, विक्रमगढ, पालघर, बोईसर और दो सामान्य नालासोपारा व वसई के तकदीर के फैसला करने वाले उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समाचार लिखे जाने तक जिले के सूचना विभाग से आ रही जानकारी के अनुसार सुबह 7.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक जिले में कुल 59.31% प्रतिशत मतदान के अनुमान लगाया गया है। 1:- 128-डहाणु - 65.52% 2:- 129-विक्रमगढ़ - 66.31%  3:- 130-पालघर - 64.00% 4:- 131-बोइसर - 60.04% 5:- नालासोपारा - 50.64%  6:- वसई - 57.04% 132-विधानसभा क्षेत्र नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल मानवेल पाडा में तृतियपंथीयों ने मताधिक...

क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की मनौर में मनाई गयी जयंती..!

Image
क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की मनौर में मनाई गयी जयंती..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिन के रुप में क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शुक्रवार 15 नवंबर 24 को धुमधाम से हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में बिरसा मुंडा चौक, बिरसायत मनोर पर आयोजक आदिवासी समाज तथा स्वागतोत्सुक आदिवासी एकता मित्र मंडल मनोर की ओर से मनाई गयी। गौरव दिवस का शुभारंभ सुबह 10.00 बजे क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा चौक बिरसायत मनोर पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर आदरांजलि देते हुए पूजन करके पारंपरिक रीतिरिवाजों से की गयी। मनोर पुलिस प्रमुख रणवीर बायस की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनोर के सरपंच, उपसरपंच, ग्राम सभा के सदस्य, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के भाई-बहन, बुजुर्ग और बच्चे भी उपस्थित थे।   आदिवासी एकता मित्र मंडल के मुख्य संपर्क कार्यालय बिरसाईट द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथियों के शुभ हाथों से द्वीप प्रज्वलित किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अपने संबोधन में ...

महायुति लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान की करेगी भरपाई, विधानसभा चुनाव में विजयी होंगे बोले फडणवीस..!

Image
महायुति लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान की करेगी भरपाई, विधानसभा चुनाव में विजयी होंगे बोले फडणवीस..! अखिलेश चौबे  पालघर..! महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां विधानसभा चुनाव विजयी बनकर उभरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी तथा लोकसभा चुनाव के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करेंगी।  राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पालघर जिले में तीन स्थानों पर रैलियों में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव के बाद सत्ता में महायुति के लौटने पर उसकी सरकार कृषि ऋण माफ कर देगी। उन्होंने कहा, "इस साल लोकसभा चुनाव में हमने जो भी नुकसान उठाया, उसकी हम भरपाई करेंगे। हमें विश्वास है कि महायुति गठबंधन सत्ता में बना रहेगा।" भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे की शिवेसना और अजित पवार की राकांपा के गठबंधन महायुति ने लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की कुल 48 में से केवल 17 सीट जीती थीं। उसके विपरीत कांग्रेस, शिवेसना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) के गठबंधन महा विकास आघाडी ने 30 लोकसभा सीट पर विजय हासिल की थी। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुना...

बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 820 अंक गिरकर 78,675 के स्तर पर..!

Image
बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 820 अंक गिरकर 78,675 के स्तर पर..!  अखिलेश चौबे  मुंबई..! शेयर बाजार निवेशकों के लिए अक्टूबर से शुरू हुआ बुरा दौर लगातार जारी है। मंगलवार को शेयर बाजार में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। आज बीएसई सेंसेक्स 820.97 अंकों की गिरावट के साथ 78,675.18 अंकों पर बंद हुआ और इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 भी 257.85 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 23,883.45 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार आज ठीक-ठाक बढ़त के साथ हरे निशान में खुला था। लेकिन कारोबार के आखिरी कुछ घंटों में अचानक बिकवाली हावी हो गई और मार्केट क्रैश हो गया। इससे पहले कल यानी 11 नवंबर को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार था। सेंसेक्स 9 अंक की तेजी के साथ 79,496 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 6 अंक की गिरावट थी, ये 24,141 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, ए स्मॉल कैप 627 अंक की गिरावट के साथ 54,286 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 19 में तेजी थी। जबकि, एक शेयर में कोई भी बदलाव नहीं हुआ ...