क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की मनौर में मनाई गयी जयंती..!

क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की मनौर में मनाई गयी जयंती..! 


अखिलेश चौबे 
पालघर..! राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिन के रुप में क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शुक्रवार 15 नवंबर 24 को धुमधाम से हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में बिरसा मुंडा चौक, बिरसायत मनोर पर आयोजक आदिवासी समाज तथा स्वागतोत्सुक आदिवासी एकता मित्र मंडल मनोर की ओर से मनाई गयी।
गौरव दिवस का शुभारंभ सुबह 10.00 बजे क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा चौक बिरसायत मनोर पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर आदरांजलि देते हुए पूजन करके पारंपरिक रीतिरिवाजों से की गयी।
मनोर पुलिस प्रमुख रणवीर बायस की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनोर के सरपंच, उपसरपंच, ग्राम सभा के सदस्य, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के भाई-बहन, बुजुर्ग और बच्चे भी उपस्थित थे।  
आदिवासी एकता मित्र मंडल के मुख्य संपर्क कार्यालय बिरसाईट द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथियों के शुभ हाथों से द्वीप प्रज्वलित किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अपने संबोधन में आदिवासी एकता मित्र मंडल प्रमुख संतोष शि.जनाठे ने क्रांतिसूर्य बिरसा आबा के जीवन काल को विस्तार से जीवंत किया। वही अन्य साथियों ने धन्यवाद ज्ञापन के बाद आदिवासी समाज के महिला-पुरुषों द्वारा संगद, तारपा नाच, गौरी नाच प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!