बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 820 अंक गिरकर 78,675 के स्तर पर..!

बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 820 अंक गिरकर 78,675 के स्तर पर..! 

अखिलेश चौबे 
मुंबई..! शेयर बाजार निवेशकों के लिए अक्टूबर से शुरू हुआ बुरा दौर लगातार जारी है। मंगलवार को शेयर बाजार में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। आज बीएसई सेंसेक्स 820.97 अंकों की गिरावट के साथ 78,675.18 अंकों पर बंद हुआ और इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 भी 257.85 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 23,883.45 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार आज ठीक-ठाक बढ़त के साथ हरे निशान में खुला था।
लेकिन कारोबार के आखिरी कुछ घंटों में अचानक बिकवाली हावी हो गई और मार्केट क्रैश हो गया।
इससे पहले कल यानी 11 नवंबर को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार था। सेंसेक्स 9 अंक की तेजी के साथ 79,496 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 6 अंक की गिरावट थी, ये 24,141 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, ए स्मॉल कैप 627 अंक की गिरावट के साथ 54,286 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 19 में तेजी थी। जबकि, एक शेयर में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।