ईवीएम के हाथों में विधायकों का भविष्य, शनिवार को खुलेगा पिटारा निकलेंगे विधायक..!

ईवीएम के हाथों में विधायकों का भविष्य, शनिवार को खुलेगा पिटारा निकलेंगे विधायक..! 

अखिलेश चौबे,
पालघर..! जिले के छः विधानसभाओं के लिए 20 नवंबर बुधवार, 24 को लगभग शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न मतदान के बाद कुल 53 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम मशीन में बंद हो गया। शनिवार, 23 नवंबर को मतगणना के उपरांत पिटारा खुलने के पश्चात दोपहर तक कौन बनेंगा विधायक का फैसला भी हो जाएगा।
जानकारी के लिए एक बार फिर बतादें कि जिले के चार आरक्षित विधानसभा सीट डहाणु, विक्रमगढ, पालघर, बोईसर और दो सामान्य नालासोपारा व वसई के तकदीर के फैसला करने वाले उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समाचार लिखे जाने तक जिले के सूचना विभाग से आ रही जानकारी के अनुसार सुबह 7.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक जिले में कुल 59.31% प्रतिशत मतदान के अनुमान लगाया गया है।

1:- 128-डहाणु - 65.52%
2:- 129-विक्रमगढ़ - 66.31% 
3:- 130-पालघर - 64.00%
4:- 131-बोइसर - 60.04%
5:- नालासोपारा - 50.64% 
6:- वसई - 57.04%

132-विधानसभा क्षेत्र नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल मानवेल पाडा में तृतियपंथीयों ने मताधिकार के मिले अधिकार का उपयोग करते अन्य मतदाताओं से मतदान की अपील की।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।