Posts

बोईसर थाने के क्राईम डिटेक्शन टीम की सराहनीय पहल, चोरी हुए सौ छोटे गैस सिलिंडर 24 घंटे में बरामद..!

Image
बोईसर थाने के क्राईम डिटेक्शन टीम की सराहनीय पहल, चोरी हुए सौ छोटे गैस सिलिंडर 24 घंटे में बरामद..!  पालघर..! बोईसर थाना क्षेत्र के कोलवडे इलाके में स्थित चंद्रानी इंडेन गैस एजेंसी की गोदाम से चोरी गये 100 छोटा गैस सिलिंडर मामले का खुलासा करते थाने की क्राईम डिटेक्शन टीम ने महज चौबीस घंटे में मय माल सहित एक अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा ब्लाइंड क्राइम गुत्थी सुलझाने से आरोपी आवाक है। बोईसर थाने द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार बोईसर शहर स्थित चंद्रानी इंडेन गैस ऐजेंसी के मालिक मनोज लक्ष्मीकांत बाजपेयी (53) के शिकायत पर उनके एमआयडीसी तारापुर क्षेत्र के कोलवडे इलाके में डीसी कारखाने के सामने स्थित गैस एजेंसी की गोडाउन से विगत 23/24 जून की रात गेट का ताला तोड़कर एफटीएल कंपनी निर्मित 5 किलो क्षमता वाली इंडेन गैस की 100 सिलिंडरों कीमत 1,35000/- रुपयें की चोरी का मामला भादसं की धारा 454, 457, 380 के तहद सोमवार की शाम दर्ज की गयी।  बोईसर के थानाध्यक्ष शिरीष पवार द्वारा चोरी की घटना का वरिष्ठों को सूचना देने के बाद मिले मार्गदर्शन में चोरी की चुनौती को स्वीकारते थाने ...

शिवसेना से वलवी का मोहभंग, अब मशाल जलाने की करेंगे तैयारी..!

Image
शिवसेना से वलवी का मोहभंग, अब मशाल जलाने की करेंगे तैयारी..!  पालघर..! सामाजिक संगठन 'विश्वास फाऊंडेशन' प्रमुख पेशे से त्वचा रोग विशेषज्ञ सुविख्यात समाजसेवी और कुछ दिनों पूर्व तक महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के परम भक्त बेहद करीबी रहे पालघर में 'एकला चलो रे' के राह पर अग्रसर स्वनामधन्य डाँ. विश्वास वलवी का शिवसेना से मोह भंग हो गया है। वलवी ने पालघर में मशाल जलाने की दृढ़ ईच्छा से बुधवार,27 जून को शिवसेना उ.बा.ठाकरे पक्ष प्रमुख उद्धव बा.ठाकरे के नेत्रृत्व में विश्वास जताते मुंबई के शिवसेना कार्यालय 'शिवालय' में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मालूम रहे कि समाजसेवा के लिए संपन्नता से संकल्पित सफल चिकित्सक और 'विश्वास फाऊंडेशन' नामक संस्था के बदौलत पालघर में राजनेता के रुप में भविष्य तलाश रहे डाँ. विश्वास वलवी किसी परिचय के मोहताज नही है।सामाजिक कार्यों में बढचढकर हिस्सा लेना, जरुरतमंदों की मदद और आदिवासी समाज की नब्ज को पहचान रखने वाले उनके मदद के लिए अग्रसर रहना उनकी अलग छवि को दर्शा...

टाटा के नाम पर थुंगा की लूट, चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल बना लूट का अड्डा..!"हक्क़ का अस्पताल पाने के लिए किया जाएगा भीख मांगों आंदोलन- कार्य सम्राट संस्थापक अध्यक्ष विजय वैद्य"

Image
टाटा के नाम पर थुंगा की लूट, चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल बना लूट का अड्डा..! "हक्क़ का अस्पताल पाने के लिए किया जाएगा भीख मांगों आंदोलन- कार्य सम्राट संस्थापक अध्यक्ष विजय वैद्य" पालघर..! जिले के औद्योगिक बोईसर शहर में टाटा द्वारा बनाया गया चैरिटेबल ट्रस्ट  TMRCT थुंगा अस्पताल लूट का अड्डा बन गया है जिसकी भनक किसी को नहीं लगी धीरे धीरे TMRCT ट्रस्ट द्वारा लोगो को मुफ्त इलाज के लिए बनाया गया अस्पताल प्राइवेट संचालकों को सौंप दिया गया है। आप को बता दे के बोईसर तारापुर में 1992 में टाटा ग्रुप द्वारा एक संस्था चेरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर कर के लोगो को मुफ्त इलाज के लिए एक अस्पताल का निर्माण किया गया था जिसका नाम TMRCT रखा गया जिसके कुछ सालो बाद यह चेरीटेबल अस्पताल थुंगा को सौंप दिया गया जो की एक प्राइवेट कंपनी है। चैरिटी साधनों का इस्तेमाल कर के मरीजों को भारी भरकम बिल बनाकर लूटने का कार्य कर रही है। जानकारी के मुताबिक TMRCT को लोगो के उपचार के लिए 6 एकड़ जगह दी गई और लोगो का मुफ्त इलाज करने के लिए टाटा ग्रुप द्वारा रजिस्टर्ड TMRCT चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उपचार के लिए योग्य ...

स्नेहा चौधरी के हत्यारे को फांसी या आजीवन कारावास सजा की मांग - कुंदन संखे..!

Image
स्नेहा चौधरी के हत्यारे को फांसी या आजीवन कारावास सजा की मांग - कुंदन संखे..!  पालघर..! कुछ दिन पहले, पालघर तालुका के मुरवे गांव के सुमित टंडेल ने 19 वर्षीय स्नेहा चौधरी की हत्या कर दी, जो कथित तौर पर एक प्रेम संबंध रिश्ते में शामिल थी। इस कृत्य से पूरे पालघर तालुका में दुख की भावना व्यक्त की गई है। इस मामले में भले ही पुलिस प्रशासन ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया हो, लेकिन उक्त कृत्य से कई अभिभावकों में भय का माहौल पैदा हो गया है, इसलिए इस मामले में आरोपी को कोर्ट में कोई माफी नहीं मिलनी चाहिए और आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  जिले के पुलिस प्रशासन के मुखिया पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल को मामले पर विशेष ध्यान देने के लिए और आरोपी को फांसी या आजीवन कारावास के लिए शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे स्नेहा के परिवार ने मांग की है। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे, उप नेता ज्योति मेहर, जिला संघटीका वैदेही वाढण, युवा सेना जिला प्रमुख साईराज पाटिल उपस्थित हुए। अखिलेश चौबे  सतर्क इंडिया  7020967978

राजर्षि शाहूजी महाराज जी की जयंती समाज कल्याण कार्यालय में हुई संपन्न..!

Image
राजर्षि शाहूजी महाराज जी की जयंती समाज कल्याण कार्यालय में हुई संपन्न..!  पालघर..! मराठा समाज के भोसले राजवंश के राजा और कोल्हापुर की भारतीय रियासतों के महाराजा प्रसिद्ध समाज सुधारक राजर्षि शाहूजी महाराज (छत्रपति शाहूजी महाराज) की 150वीं जयंती बुधवार, 26 जून को सहायक आयुक्त, समाज कल्याण विभाग कार्यालय, पालघर में उत्साह पूर्वक मनाई गयी। राजर्षि शाहूजी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोरकर उपायुक्त पशुसंवर्धन पालघर, हसनालकर जिला पशुसंर्वधन अधिकारी पालघर  प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। छत्रपति शाहूजी महाराज के व्यक्तित्व के बारे में व्याख्यान देते जिला पशुसंर्वधन अधिकारी हसनालकर ने कहा कि  कोल्हापुर की रियासत राज्य के पहले महाराजा और महाराष्ट्र की गौरवशाली इतिहास के राजर्षि एक अमूल्य मणि रहे है। समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले के नीतियों से प्रभावित राजर्षि शाहूजी महाराज सक्षम शासक के तौर पर कई  अहम फैसलों से समाज में फैले भेदभाव का समूल नष्ट करने का प्रयास के साथ एक सूत्र में बांधने की कोशिश की। इस मौके पर उपस्थित सभी गणमान...

हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में रोटरी क्लब का स्थापना समारोह संपन्न..! "रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर के प्रेसिडेंट शहापुरे की हुई ताजपोशी"

Image
हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में रोटरी क्लब का स्थापना समारोह संपन्न..!  "रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर के प्रेसिडेंट शहापुरे की हुई ताजपोशी" पालघर..! रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर डिस्ट्रिक्ट 3141, वर्ष 2024-25 के लिए नियुक्त किये गये क्लब के वाईब्रेंट प्रेसिडेंट रो.विलास शहापुरे की ताजपोशी व उनके बोर्ड आँफ डायरेक्टर के पदों का निर्वाचन स्थापना दिवस के भव्य समारोह बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में 21 जून की शाम औद्योगिक शहर बोईसर प.टीमा आडोटोरियम में मुख्य अतिथि वाईब्रेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरियन चेतन देसाई, अन्य पदाधिकारियों, रोटरियन परिवार तथा विभिन्न संगठनों के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। रोटरी इंटरनेशनल के प्रोटोकॉल के अनुसार सबसे पहले रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की इनक्रेडिबल प्रेसिडेंट  रो.वैशाली शिंदे के कार्यकाल 2023-24 की सफलताओं का वर्ष बताते पुरे सत्कार से ससम्मान विदाई भेंट कर सीटों की अदला-बदली से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। क्लब की नई टीम के वाईब्रेंट प्रेसिडेंट रो.विलास शहापुरे, वाइस प्रेसिडेंट रो.रामनारायण गोयल, सेक्र...

सरावली ग्राम पंचायत के सरपंच आनंद प्रकाश धोडी का बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन..!"नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने दिया शुभकामनाएं"

Image
सरावली ग्राम पंचायत के सरपंच आनंद प्रकाश धोडी का बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन..! "नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने दिया शुभकामनाएं" पालघर..! सरावली ग्राम पंचायत के सरपंच एवं शिवसेना युवा नेता आनंद प्रकाश धोडी का 17 जून, सोमवार को सेवा, सर्मपण, स्वच्छता का व्रत लेते हुए पालघर जिला के बोईसर शहर सरावली ग्राम पंचायत में बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन उत्सव मनाया गया।  अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर आनंद धोडी ने भगवान श्री गणेश एवं महादेव के दर्शन करने के बाद सरावली ग्राम पंचायत में कई जगहों पर सामाजिक एवं स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अपने जन्मदिन पर अपने लोगों से भेंट किया और ग्राम पंचायत मे तमाम कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया। कई कार्यकर्ता उनके निवास पर जाकर उन्हें मुंह मीठा कराते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और पुष्प कुछ एवं साल देकर सरावली ग्राम पंचायत को कर्मठ सरपंच मिलने का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए अपने तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर...