राजर्षि शाहूजी महाराज जी की जयंती समाज कल्याण कार्यालय में हुई संपन्न..!

राजर्षि शाहूजी महाराज जी की जयंती समाज कल्याण कार्यालय में हुई संपन्न..! 

पालघर..! मराठा समाज के भोसले राजवंश के राजा और कोल्हापुर की भारतीय रियासतों के महाराजा प्रसिद्ध समाज सुधारक राजर्षि शाहूजी महाराज (छत्रपति शाहूजी महाराज) की 150वीं जयंती बुधवार, 26 जून को सहायक आयुक्त, समाज कल्याण विभाग कार्यालय, पालघर में उत्साह पूर्वक मनाई गयी।
राजर्षि शाहूजी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोरकर उपायुक्त पशुसंवर्धन पालघर, हसनालकर जिला पशुसंर्वधन अधिकारी पालघर  प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
छत्रपति शाहूजी महाराज के व्यक्तित्व के बारे में व्याख्यान देते जिला पशुसंर्वधन अधिकारी हसनालकर ने कहा कि  कोल्हापुर की रियासत राज्य के पहले महाराजा और महाराष्ट्र की गौरवशाली इतिहास के राजर्षि एक अमूल्य मणि रहे है। समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले के नीतियों से प्रभावित राजर्षि शाहूजी महाराज सक्षम शासक के तौर पर कई  अहम फैसलों से समाज में फैले भेदभाव का समूल नष्ट करने का प्रयास के साथ एक सूत्र में बांधने की कोशिश की।
इस मौके पर उपस्थित सभी गणमान्यों,विभागीय कर्मचारियों ने राजर्षि शाहूजी महाराज के प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट करते श्रद्धासुमन अर्पित की।

सतर्क इंडिया 
अखिलेश चौबे 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।