टाटा के नाम पर थुंगा की लूट, चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल बना लूट का अड्डा..!"हक्क़ का अस्पताल पाने के लिए किया जाएगा भीख मांगों आंदोलन- कार्य सम्राट संस्थापक अध्यक्ष विजय वैद्य"
टाटा के नाम पर थुंगा की लूट, चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल बना लूट का अड्डा..!
"हक्क़ का अस्पताल पाने के लिए किया जाएगा भीख मांगों आंदोलन- कार्य सम्राट संस्थापक अध्यक्ष विजय वैद्य"
पालघर..! जिले के औद्योगिक बोईसर शहर में टाटा द्वारा बनाया गया चैरिटेबल ट्रस्ट TMRCT थुंगा अस्पताल लूट का अड्डा बन गया है जिसकी भनक किसी को नहीं लगी धीरे धीरे TMRCT ट्रस्ट द्वारा लोगो को मुफ्त इलाज के लिए बनाया गया अस्पताल प्राइवेट संचालकों को सौंप दिया गया है।
आप को बता दे के बोईसर तारापुर में 1992 में टाटा ग्रुप द्वारा एक संस्था चेरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर कर के लोगो को मुफ्त इलाज के लिए एक अस्पताल का निर्माण किया गया था जिसका नाम TMRCT रखा गया जिसके कुछ सालो बाद यह चेरीटेबल अस्पताल थुंगा को सौंप दिया गया जो की एक प्राइवेट कंपनी है। चैरिटी साधनों का इस्तेमाल कर के मरीजों को भारी भरकम बिल बनाकर लूटने का कार्य कर रही है।
जानकारी के मुताबिक TMRCT को लोगो के उपचार के लिए 6 एकड़ जगह दी गई और लोगो का मुफ्त इलाज करने के लिए टाटा ग्रुप द्वारा रजिस्टर्ड TMRCT चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उपचार के लिए योग्य में आने वाली सभी वस्तुओं की व्यवस्ता की गई. इन्हीं सभी साधनों का इस्तेमाल वर्तमान में उपस्थित थुंगा द्वारा किया जा रहा है और इन्हीं चैरिटी किए गए साधनों का चार्ज थुंगा अपने मरीजों से वसूल कर रही है।
कार्य सम्राट सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विजय वैद्य द्वारा थुंगा अस्पताल के बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विजय वैद्य ने आरोप लगाया, कि TMRCT एक चेरिटेबल ट्रस्ट है जो की लोगो की सेवा के लिए बनाया गया था लोगो को मुफ्त में इलाज मिल सके जिसके लिए अस्पताल का निर्माण किया गया लेकिन अब यह अस्पताल कुछ भ्रष्ट लोगो की मिलीभगत की वजह से प्राइवेट हाथो में सौंप दिया गया है जो की अब लोगो से इलाज के नाम पर लूट कर रही है यह हमारे हक का अस्पताल हमे वापस चाहिए जिसके लिए हम लड़ेंगे।
विजय वैध्य का कहना है कि हम अस्पताल वापस पाने के लिए टाटा कंपनी के बाहर "भीख मांगों आंदोलन" करेंगे और टाटा के अधिकारियों से हमारे हक का अस्पताल ले कर रहेंगे।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment