सरावली ग्राम पंचायत के सरपंच आनंद प्रकाश धोडी का बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन..!"नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने दिया शुभकामनाएं"

सरावली ग्राम पंचायत के सरपंच आनंद प्रकाश धोडी का बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन..!
"नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने दिया शुभकामनाएं"

पालघर..! सरावली ग्राम पंचायत के सरपंच एवं शिवसेना युवा नेता आनंद प्रकाश धोडी का 17 जून, सोमवार को सेवा, सर्मपण, स्वच्छता का व्रत लेते हुए पालघर जिला के बोईसर शहर सरावली ग्राम पंचायत में बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन उत्सव मनाया गया। 
अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर आनंद धोडी ने भगवान श्री गणेश एवं महादेव के दर्शन करने के बाद सरावली ग्राम पंचायत में कई जगहों पर सामाजिक एवं स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अपने जन्मदिन पर अपने लोगों से भेंट किया और ग्राम पंचायत मे तमाम कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया। कई कार्यकर्ता उनके निवास पर जाकर उन्हें मुंह मीठा कराते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और पुष्प कुछ एवं साल देकर सरावली ग्राम पंचायत को कर्मठ सरपंच मिलने का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए अपने तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित हुए और उन्हें शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, और साथ ही डॉक्टर अमित यादव, समाजसेवी धिरज सिंह, सागर धोडी नमो नमो मोर्चा भारत पालघर जिला अध्यक्ष तहसीलदार चौहान, जिला संयोजक राकेश पांडे, जिला मीडिया प्रभारी संदीप जोशी, जिला युवा मंत्री सौरभ पांडे, आदर्श सिंह, सद्दू फारुकी और तमाम कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 
आनंद धोडी अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर तमाम संगठनों एवं राजनीतिक संघटनाओं द्वारा आ रही शुभकामनाओं को आभार प्रकट करते हुए कहा आप सभी का प्रेम इसी प्रकार मुझ पर बरकरार रहे।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978






Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!