हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में रोटरी क्लब का स्थापना समारोह संपन्न..! "रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर के प्रेसिडेंट शहापुरे की हुई ताजपोशी"

हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में रोटरी क्लब का स्थापना समारोह संपन्न..! 
"रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर के प्रेसिडेंट शहापुरे की हुई ताजपोशी"

पालघर..! रोटरी क्लब आँफ बोईसर तारापुर डिस्ट्रिक्ट 3141, वर्ष 2024-25 के लिए नियुक्त किये गये क्लब के वाईब्रेंट प्रेसिडेंट रो.विलास शहापुरे की ताजपोशी व उनके बोर्ड आँफ डायरेक्टर के पदों का निर्वाचन स्थापना दिवस के भव्य समारोह बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में 21 जून की शाम औद्योगिक शहर बोईसर प.टीमा आडोटोरियम में मुख्य अतिथि वाईब्रेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरियन चेतन देसाई, अन्य पदाधिकारियों, रोटरियन परिवार तथा विभिन्न संगठनों के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
रोटरी इंटरनेशनल के प्रोटोकॉल के अनुसार सबसे पहले रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की इनक्रेडिबल प्रेसिडेंट  रो.वैशाली शिंदे के कार्यकाल 2023-24 की सफलताओं का वर्ष बताते पुरे सत्कार से ससम्मान विदाई भेंट कर सीटों की अदला-बदली से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

क्लब की नई टीम के वाईब्रेंट प्रेसिडेंट रो.विलास शहापुरे, वाइस प्रेसिडेंट रो.रामनारायण गोयल, सेक्रेटरी रो.प्रशांत कदम, ट्रेजरर रो.अश्विनी सामंत तथा अन्य चुने गये बोर्ड आँफ डायरेक्टर्स को नई जिम्मेदारी वाईब्रेंट डीजी रोटरियन चेतन देसाई द्वारा हाँल में गूंज रही तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट के बीच असिस्टेंट डीजी रो.निनाद सावे, प्रिसिंपल हेड रो.दीपक जियानदियानी, रो.मनीष ज्ञानी (टीआरएफ), चीफ को आर्डिनेटर रो.रफीक लुलानिया,डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रो. मिलिंद पाटिल,ए एल एफ रो.राखी सुनील और अन्य वरिष्ठ रोटरियन की डायस पर गरिमापूर्ण उपस्थिति में सौंपी गयी।
क्लब प्रेसिडेंट रो.विलास शहापुरे ने नये वर्ष के बनाये गये रोड मैप में पर्यावरण की रक्षा, टीबी रोगियों के लिए पोष्टिक आहार, मोतियाबिंद आपरेशन, वृक्षारोपण, रक्तदान, वेस्ट मैनेजमेंट (कचरे का पुनः इस्तेमाल), स्वच्छ पेयजल व शौचालय जैसे जनोपयोगी कार्यों की रुप रेखा रखते सभी कार्यो के क्रियान्वित करने का भरोसा दिलाया।
समारोह को सफल बनाने में परियोजना प्रभारी रो.संदीप राऊत के मार्गदर्शन में रो.भरत गोसालिया, रो.रामनारायण गोयल, रो.प्रशांत कदम, रो.स्मिता जाधव, रो.अश्विनी सावंत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा मंच का संचालन भाषाई विद्वता के धनी पीपी.रो.राकेश मिश्रा ने बेहतरीन तरिके से की।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!