Posts

छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले पर कारवाई की मांग..!

Image
छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले पर कारवाई की मांग..! पालघर..! जिले के दहानू तहसील अंतर्गत स्थित वेदांता अस्पताल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रा को उत्तीर्ण करने के बदले में शारीरिक सुख की मांग करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ उक्त लड़की द्वारा अस्पताल प्रशासन और कासा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जो कि यह प्रकरण पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वेदांता अस्पताल में हुई इस शर्मशार कर देने वाली घटना की खबर विभिन्न अखबारों में छपने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) पालघर के जिला प्रमुख कुंदन संखे ने कासा थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकांत शिंदे और वेदांता की प्रिंसिपल (डीन) सुलभा पारकर से मुलाकात कर इस मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच और कार्रवाई शुरू करने की मांग की इस दौरान कासा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकांत शिंदे और वेदांता की प्रिंसिपल (डीन) सुलभा पारकर को शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे ने ज्ञापन दिया। इस अवसर पर दहानू ग्रामीण तालुका प्रमुख संतोष देशमुख, शहर तालुका प्रमुख हेमंत धर्ममेहर, पूर्व सरपंच रघु गायकवाड उपस्थित थे। सतर्क इंडिया अखिलेश चौबे  ...

यूपीएससी परिक्षेत्र डॉ. कश्मीरा संखे राज्य की पहली और देश की 25 वीं आईएएस बनीं..!

Image
यूपीएससी परिक्षेत्र डॉ. कश्मीरा संखे राज्य की पहली और देश की 25 वीं आईएएस बनीं..! पालघर..! किशोर संखे की पत्नी ठाणे की एक नामी फैक्ट्री में नेचुरोपैथिक डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं. बीडीएस से पढ़ाई कर जनसेवा का जुनून रखने वाली कश्मीरा दो बार यूपीएससी की परीक्षा में असफल होने के बाद भी अपना हौसला खोया नहीं.तीसरी बार परीक्षा में सफलता प्राप्त करके बाजी मारी और महाराष्ट्र राज्य में पहला और देश के 25वां स्थान हासिल किया है। वंजारी समाज में आईएएस की डिग्री हासिल करने वाले पहले आईएएस बनने का गौरव अर्जित कर समाज का नाम भी धर्मनिरपेक्ष किया है। पालघर तालुका के मूल निवासी किशोर संखे रोजगार के लिए ठाणे चले गए और वहीं बस गए। जब यह घोषणा हुई कि डॉ. कश्मीरा संखे आईएएस बन गई हैं, तो हर तरफ खुशी का माहौल हो गया। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे, कुंभावली एकलारे समूह ग्राम पंचायत के सरपंच तृप्ति संखे, उपसरपंच अमित संखे, सभी सदस्य, उपस्थित ग्रामीण पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। सतर्क इंडिया अखिलेश चौबे  7020967978

कार और बाईक मे टक्कर,दो की मौत..!

Image
कार और बाईक मे टक्कर,दो की मौत..! पालघर..!  बोईसर के नवापुर रोड स्थित पाम गांव में 21 मई की शाम साढ़े सात बजे के बीच तेज रफ्तार कार व दोपहिया वाहन की भीषण टक्कर हो गयी. इसमें एक दोपहिया पर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र के स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहे दो मजदूर छुट्टी होने पर नवापुर अपने घर जा रहे थे,घटना पाम चूना भट्टी के पास हुई और इस हादसे में मरने वाला नरेंद्र बारी (उम्र 45 साल) और भूपेश बारी (उम्र 34 साल) हैं। सूत्रों द्वारा पता चला है नरेंद्र बारी तारापुर इंडस्ट्रियल में अनुह फार्मा कंपनी में काम करता था और भूपेश बारी जीएम सिंथेटिक कंपनी में काम कर रहा था जब वह काम करके शाम को अपने मोटरसाइकिल से घर जा रहा थे, तभी सामने से एम.एच.48 ए. के 796 नंदगांव बीच से आ रही कार ने उनकी बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि बाइक सवार नरेंद्र बारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेश बारी की तुंगा अस्पताल में तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है कार चला रहे ओम प्रकाश पाटिल (उम्र 23 साल) व आशितोष मारुति क...

शिवसेना पालघर जिला एवं आधार प्रतिष्ठान बोईसर के सहयोग से 235 आदिवासी वर-वधुओं का भव्य सामुदायिक विवाह समारोह हुआ संपन्न..!

Image
शिवसेना पालघर जिला एवं आधार प्रतिष्ठान बोईसर के सहयोग से 235 आदिवासी वर-वधुओं का भव्य सामुदायिक विवाह समारोह हुआ संपन्न..! पालघर..! शिवसेना पालघर जिला एवं आधार प्रतिष्ठान बोईसर के सहयोग से बोईसर के सर्कस ग्राउंड में शनिवार 28 तारीख को 235 आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दूल्हा-दुल्हन का भव्य सामूहिक विवाह समारोह शिवसेना प्रमुख नेता एवं महाराष्ट्र राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे की उपस्थिति में आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेंद्र सिंह व सचिव जगदीश ढोड़ी ने समारोह का आयोजन किया। शादी एक खुशी का अवसर होता है लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण सभी लोग भव्य तरीके से शादी नहीं कर पाते हैं, इसलिए वे समाज की जिम्मेदारी को समझते हुए और अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को समझते हुए यह सभी की उपस्थिति इस तरह का सामूहिक समारोह किया जाता है। शिवसेना नेता व आधार प्रतिष्ठान के सचिव जगदीश धोड़ी ने मुख्यमंत्री के शुभागमन पर बोईसर वासियों की ओर से मांगलिक वेला पर आर्शिवाद देने आने पर कृतज्ञता प्रकट करते हुए यहां के दो चार प्रमुख समस्या बोईसर को नगर परिषद का दर्जा दिलाने व काम...

जनसंवाद अभियान के माध्यम से लूट की तैयारी कर रहे आरोपियों को मनोर पुलिस ने किया गिरफ्तार..!

Image
जनसंवाद अभियान के माध्यम से लूट की तैयारी कर रहे आरोपियों को मनोर पुलिस किया गिरफ्तार..!   पालघर..! पालघर के पुलिस अधीक्षक बाळासाहेब पाटील की जनसंवाद अभियान के जरिये एक बार फिर अपराध की गुत्थी सुलझ गयी है और मनोर थाना क्षेत्र में डकैती की तैयारी कर रहे आरोपियों को मनोर पुलिस ने पकड़ लिया है।  पालघर के पुलिस अधीक्षक बाळासाहेब पाटील ने जनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्येक थाना स्तर पर एक गांव, एक अधिकारी योजना लागू की जा रही है इसी प्रकार गोवडे गांव के लिए थानाध्यक्ष पोना/1123 राजू सुकरिया भोईर को नियुक्त किया गया।   दिनांक 16/05/2023 को लगभग 3 बजे एक सतर्क ग्रामीण ने मनोर थाने में फोन कर सूचना दी कि मौजे गोवाडे गांव की सीमा में रोहित जीवन संखे के घर के नजदीक पेट्रोल पंप के पास खेत में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं जानकारी के अनुसार मनोर थाना प्रभारी पी.एन. उमेश पाटील, सपोनि केशव राठौड़ टीम सहित तत्काल मौके पर रवाना हुए। पेट्रोल पंप के पास खेत में कुल 06 संदिग्ध पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया पुलिस ने उनका पीछा किया और भागते हुए 06 आरोपियों में से 04 आरो...

मनसे विद्यार्थी सेना के ज्ञापन पर महावितरण ने लिया संज्ञान..!

Image
मनसे विद्यार्थी सेना के ज्ञापन पर महावितरण ने लिया संज्ञान..! पालघर..! मनसे विद्यार्थी सेना बोईसर (दांडीपाडा) विभाग की ओर से जर्जर हालत में खतरनाक बिजली के खंभों को बदलने को लेकर महावितरण बोईसर विभाग के कार्यकारी अभियंता को पिछले हप्ते बोईसर शहर सचिव सत्यम मिश्रा द्वारा दिए गए ज्ञापन और लागातार दबाव के बाद आखिरकार जानलेवा खंभों को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बतादें कि औद्योगिक शहर बोईसर पूर्व दांडीपाडा के अंतर्गत लोखंडी पाडा में बड़ी दुर्घटनाओं को दावत देने वाले बिजली के जर्जर खंभों को बदलने को लेकर मनसे विद्यार्थी सेना दांडीपाडा विभाग की ओर से मई के पहले सप्ताह में ज्ञापन के बाद कारवाई सुनिश्चित करने को लेकर लागातार दबाव बनाया जा रहा था जिसके फलस्वरूप जनहित में महावितरण ने जर्जर खंभों को बदलना शुरू कर दिया हैं। सतर्क इंडिया अखिलेश चौबे  7020967978

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पालघर शिवसैनिको में हर्ष उल्लास बना माहौल..!

Image
सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पालघर शिवसैनिको में हर्ष उल्लास बना माहौल..! पालघर..!  सर्वोच्च न्यायालय की ओर से गुरुवार को दिये गये सुप्रीम फैसले पर स्व. बालासाहेब के आर्शिवाद स्वरूप महराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के पक्ष में दिये गये शिंदे सरकार को बने रहने की निर्णय का पर शिवसैनिको में हर्ष उल्लास माहौल में जश्न के रुप में मनाया गया। पालघर जिला मुख्यालय के पास पांचबत्ती पर शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे द्वारा सुप्रीम कोर्ट से मिले शिंदे सरकार के पक्ष में फैसले के खुशी में आयोजित बड़ी जीत के जश्न में शिवसेना के सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होकर भारी जल्लोष में नारेबाजी के बीच यहां उपस्थित सभी लोगों का मुँह मीठा कराते नजर आये।  शिवसेना की ओर से आयोजित खुशी के क्षण को एक दुसरे के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में बाँटने के समय जिला परिषद की पूर्व अध्यक्षा वैदेही वाढाण भी शामिल रही। सतर्क इंडिया अखिलेश चौबे  7020967978