कार और बाईक मे टक्कर,दो की मौत..!

कार और बाईक मे टक्कर,दो की मौत..!


पालघर..! बोईसर के नवापुर रोड स्थित पाम गांव में 21 मई की शाम साढ़े सात बजे के बीच तेज रफ्तार कार व दोपहिया वाहन की भीषण टक्कर हो गयी. इसमें एक दोपहिया पर सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
औद्योगिक क्षेत्र के स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहे दो मजदूर छुट्टी होने पर नवापुर अपने घर जा रहे थे,घटना पाम चूना भट्टी के पास हुई और इस हादसे में मरने वाला नरेंद्र बारी (उम्र 45 साल) और भूपेश बारी (उम्र 34 साल) हैं।
सूत्रों द्वारा पता चला है नरेंद्र बारी तारापुर इंडस्ट्रियल में अनुह फार्मा कंपनी में काम करता था और भूपेश बारी जीएम सिंथेटिक कंपनी में काम कर रहा था जब वह काम करके शाम को अपने मोटरसाइकिल से घर जा रहा थे, तभी सामने से एम.एच.48 ए. के 796 नंदगांव बीच से आ रही कार ने उनकी बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि बाइक सवार नरेंद्र बारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेश बारी की तुंगा अस्पताल में तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है कार चला रहे ओम प्रकाश पाटिल (उम्र 23 साल) व आशितोष मारुति कनेरे (उम्र 24 साल) के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत धारा 304, 279, 337, 338, 34 के मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।