पालघर: जिले में जनता दरबार: पालकमंत्री गणेश नाईक के सामने पहुंचे 1,058 आवेदन।

पालघर: जिले में जनता दरबार: पालकमंत्री गणेश नाईक के सामने पहुंचे 1,058 आवेदन।

अखिलेश चौबे 
पालघर। नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनकर उनका शीघ्र समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित जनता दरबार में राज्य के वनमंत्री तथा पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक ने नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी कार्यालय स्थित लोकशाहीर आत्माराम पाटील जिला नियोजन समिति सभागार में आयोजित इस जनता दरबार में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 1,058 आवेदन प्राप्त हुए।
जनता दरबार में विधायक राजेंद्र गावित, विधायक हरिश्चंद्र भोये, जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश निकम, निवासी उपजिलाधिकारी सुभाष भागडे, उपजिलाधिकारी (सामान्य प्रशासन) रणजित देसाई सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान नागरिकों ने राजस्व, जलापूर्ति, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत कीं। पालकमंत्री गणेश नाईक ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए, बल्कि जिला स्तर पर ही उनकी शिकायतों का निपटारा होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की जिम्मेदारी निभाने को कहा।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने सीधे पालकमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। कई मामलों में तत्काल निर्णय लिए जाने से नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया। गणेश नाईक ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।