पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।
शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के औद्योगिक नगर बोईसर स्थित चिन्मया विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखते हुए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।
इस वर्ष विद्यालय की छात्रा शारन्या माबियन ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 39 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं 56 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से 89 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन श्रेणी में स्थान बनाया। इसके अतिरिक्त 14 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से 74 प्रतिशत तथा 4 विद्यार्थियों ने 56 प्रतिशत से 59 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर विद्यालय के समग्र परिणाम को सुदृढ़ बनाया।
यह उल्लेखनीय सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। साथ ही शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन के टी. बी. ठाकुर, डॉ. पराग कुलकर्णी तथा डॉ. शिव शंकर ने भी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी क्रम में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर के प्रेसिडेंट राम नारायण गोयल ने भी उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि का उत्सव मनाते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।