पालघर: जिले में 23 अक्टूबर को लगेगा जनता दरबार, पालकमंत्री गणेश नाईक सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं।
पालघर: जिले में 23 अक्टूबर को लगेगा जनता दरबार, पालकमंत्री गणेश नाईक सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के नागरिकों की समस्याएं सुनने और उनसे सीधे संवाद स्थापित करने के लिए राज्य के वन मंत्री तथा पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक की अध्यक्षता में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पालघर जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी।
जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन सीधे पालकमंत्री गणेश नाईक के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना है।
कार्यक्रम में संबंधित सभी कार्यालय प्रमुखों की उपस्थिति रहेगी, ताकि नागरिकों की शिकायतों और आवेदनों पर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Comments
Post a Comment