सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस की डिग्री पाने वाली वंजारी समुदाय की पहली बेटी डॉ.कश्मीरा संखे को वंजारी समाज हितवर्धक मंडल द्वारा सम्मान समारोह हुआ संपन्न..!
सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस की डिग्री पाने वाली वंजारी समुदाय की पहली बेटी डॉ.कश्मीरा संखे को वंजारी समाज हितवर्धक मंडल द्वारा सम्मान समारोह हुआ संपन्न..! पालघर..! वंजारी समुदाय की बेटी डॉक्टर कश्मीरा संखे सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में देश की 25वीं रैंक और महाराष्ट्र राज्य में पहली रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल होने का गौरव पाने वाली वंजारी समुदाय की पहली महिला बन गई हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ.कश्मीरा संखे को आज बोईसर स्टेशन से वंजारी समाज हॉल नवापुर रोड तक ढोल ताशा के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया। परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता के लिए जहां कश्मीरा संखे को हर स्तर से प्रशंसा मिल रही है, वहीं आज वंजारी समाज हितवर्धक मंडल, सूर्यवंशी क्षत्रिय ज्ञाती हितवर्धक मंडल, सोमवंशी क्षत्रिय मंडल, बारी समाज, आदिवासी समाज, बंडारी समाज, मंगेला समाज के साथ-साथ अन्य समाज मंडलों के पदाधिकारियों ने वंजारी समाज हॉल नवापुर नाका बोईसर में उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया और उनके भविष्य के कार्यों के लि...