पालघर पुलिस अधिक्षक का जनसंवाद अभियान हुआ संपन्न..!
पालघर पुलिस अधिक्षक का जनसंवाद अभियान हुआ संपन्न..!
पालघर..! पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटिल का मिशन 'जनसंवाद अभियान' पालघर जिले के गाँव-गाँव और शहर में बड़़ी तेजी से आम आदमी के जीवन में प्रांसगिक होकर तमाम जरूरी कल्याणकारी अधिकार का बखूबी पहचान दिलाने में कारगर सिद्ध होता नजर आ रहा है। जिले में आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित होने पर अब पुलिस की छवि भी बदली-बदली नजर आ रही है।
पालघर पुलिस अधिक्षक की 'जनसंवाद अभियान' से महिलाओं की विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे महिला अधिकार, सुरक्षा, सायबर क्राइम, नौकरी-पेसा, बालविवाह, गुड टच-बैड टच जैसे तमाम मुद्दों को लेकर घनी आबादी वाला क्षेत्र बोईसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप ब.कसबे के मार्गदर्शन में जगह-जगह महिलाओं को एक साथ बिठाकर जनजागृति अभियान आरंभ किया गया है।
बोईसर पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे के मार्गदर्शन में औद्योगिक शहर बोईसर प. आजाद नगर स्थित श्री बड़ी दुर्गा महरानीजी मंदिर में सोमवार,05 जून को सायं महिलाओं को सजगता एवं सुरक्षा के हित में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित की गयी एसएनडीटी महिला विद्यापीठ मुंबई, चर्चगेट समाज कल्याण विभाग की मास्टर्स आँफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) की आयी छात्राओं ने तमाम जरूरी बातें एवं महिलाओं की समस्याओं के निराकरण पर विचार विमर्श सांझा किया।
एसएनडीटी महिला विद्यापीठ एम एस डब्ल्यू की छात्रा प्रदन्या सी.कांबले ने बड़े सहज एवं सरल तरिके से महिलाओं से बातचीत के माध्यम से उनके जरूरी अधिकारों तथा परेशानियों को हल करने की प्रशासनिक सहयोग की जानकारी उपलब्ध कराई।
कार्यक्रम के समापन पर श्रीबड़ी दुर्गा महरानीजी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अतिथि छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं का शिष्टाचार सत्कार भी किया गया।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment