नमो नमो मोर्चा भारत का मिलन समारोह हुआ संपन्न..!मोर्चा के मार्गदर्शक बने शिवसेना नेता जगदीश धोड़ी.
नमो नमो मोर्चा भारत का मिलन समारोह हुआ संपन्न..!
मोर्चा के मार्गदर्शक बने शिवसेना नेता जगदीश धोड़ी.
पालघर..! एक कदम राष्ट्र निर्माण की उदेश्य से सामाजिक कार्य कर रही सामाजिक संगठन नमो नमो मोर्चा भारत के पालघर इकाई की ओर से बोईसर शहर अंतर्गत स्थित पुरोहित थाल होटल में शुक्रवार 9 जून 2023 को दोपहर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व शिवसेना शिंदे गुट के नेता जगदीश धोड़ी और नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के शुभागमन के बाद मान्यवरों के शुभ हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात मुख्य अतिथि तौर पर उपस्थित शिवसेना नेता व आधार प्रतिष्ठान के सचिव जगदीश धोडी का आतिथ्य सत्कार करते हुए की गई। मौके पर हाल में रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन सभी मृत आत्माओं को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
मिलन समारोह के दौरान प्रमुख अतिथि के हाथों से संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों का ठीक तरह से पालन कर रहे पदाधिकारी को सम्मान चिन्ह पुष्प गुच्छ से अलंकृत किया गया।
नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व शिवसेना शिंदे गुट के नेता जगदीश धोड़ी को शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन करते हुए,मोर्चा के मार्गदर्शक के रूप में नियुक्त करने के साथ उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार प्रकट किया। शिवसेना शिंदे गुट के नेता जगदीश धोड़ी ने उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि मैं नमो नमो मोर्चा भारत के मार्गदर्शक के रूप में सदैव अपना योगदान देता रहूंगा और संगठन या संघटना के किसी भी सदस्यों को कोई भी समस्या होने पर मैं उनकी समस्याओं का निवारण करने की पूर्ण कोशिश करूंगा।
अतिथि के रूप में नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय कार्य कार्यकारिणी सदस्य एवं महाराष्ट्र प्रदेश की महिला मंत्री अलका राजपूत, अखिलेश पाण्डेय,दिनेश पाठक, शिवलाल गुप्ता, मनीष यादव,संदु फारुकी, पंकज गुप्ता, हरिओम पाठक,कुसुम तिवारी, मोनिका सूर्यवंशी, पायल जैन, एकता सूर्यवंशी,पूनम विश्वकर्मा, संगीता सिंह, उषा सिंह, अंजलि कौर अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पालघर जिला संगठन महामंत्री अखिलेश पाण्डेय और जिला मंत्री शिवलाल गुप्ता के हाथों अयोध्या पाण्डेय, प्रेम शंकर ओझा, सत्येंद्र कुमार यादव, सत्यदेव सिंह,अभय सिंह और संगीता सिंह को सदस्य पद पर नियुक्त किया गया।
समारोह को सफल संचालन करते हुए मोर्चा की जिला संगठन महामंत्री शोभा श्रीवास्तव एवं जिला युवा अध्यक्ष अखिलेश चौबे ने अतिथियों, सहयोगियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी लोगों से स्वादिष्ट व्यंजन ग्रहण करने की अपील करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment