सामाजिक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए नीलम संखे ने गरीब जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की..!
सामाजिक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए नीलम संखे ने गरीब जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की..!
समाज में बढ़ती गरीबी के कारण कुछ बच्चे अपनी शिक्षा पूरी करने में असमर्थ हो जाते हैं। कटकरपाड़ा में सपना रमेश काटकर और भावना प्रफुल्ल काटकर दोनों विद्यार्थी अपनी आर्थिक परिस्थिति सही ना होने के बाद भी 10वीं कक्षा तक की शिक्षा पुरी करने के उपरांत उन्होंने 11 वीं कक्षा में सुधा गंगाधर तेंदुलकर जूनियर कॉलेज, बोइसर में प्रवेश लिया। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण आगे की शिक्षा हासिल करना मुश्किल हो गया।
उनके शिक्षक लढे सर ने उनकी शिक्षा में खड़ी हुई मुश्किलों को देखते हुए शिवसेना उपजिला प्रमुख, बोईसर ग्राम पंचायत उपसरपंच व शिव सम्राट प्रतिष्ठान के अध्यक्ष नीलम संखे को बताई और कहां यह लड़कियां वॉलीबॉल में पारंगत हैं और राज्य के स्तरीय टूर्नामेंट खेल चुकी है और इसमें कोई शक नहीं कि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलेंगी। उनकी वास्तविक स्थिति को सुनकर नीलम संखे ने तुरंत दोनों लड़कियों को अपने कार्यालय में बुलाया ताकि उनका शैक्षणिक वर्ष खतरे में न पड़े और उनके लिए अपना मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए 11वीं कॉमर्स सपना रमेश काटकर को 9500/- रुपये और भावना प्रफुल्ल काटकर 11वीं कॉमर्स को 8500/- रुपये का चेक दिया। ऐसी मदद पाने के बाद दोनों लड़कियों ने और उनके माता-पिता ने नीलम संखे का शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर बोईसर ग्राम पंचायत सदस्य परशुराम दुमदा, कामिनी सुतार, लाघे गुरुजी, वरिष्ठ नागरिक रमाकांत संखे मौजूद रहे।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment