जिजाऊ संस्था के माध्यम से नि:शुल्क शिविर का किया गया आयोजन..!
जिजाऊ संस्था के माध्यम से नि:शुल्क शिविर का किया गया आयोजन..!
पालघर..! जिजाऊ शैक्षणिक व सामाजिक संस्था महाराष्ट्र राज्य में पिछले 14 वर्षों से जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सामने आई और स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि खेल जैसे कई सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रही है।कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे और आर्थिक स्थिति के अभाव में कोई रोगी पीछे न रहे, इसके लिए जीजाऊ संस्था अथक प्रयास कर रही है। साथ ही संस्था गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के रूप में मदद कर रही है ताकि महिलाएं स्वयं सशक्त हो सकें। जिजाऊ संस्था युवाओं को स्वाबलंबी बनाने के साथ-साथ सरकारी नौकरियों के लिए प्रशिक्षित किये जाने के बाद शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक सरकारी सेवा में जाने के लिए मार्ग प्रशस्त करने में निरंतर कोशिश कर रहे जिजाऊ शैक्षणिक व सामाजिक संस्था, महाराष्ट्र राज्य प्रमुख निलेश भगवान सांबरे का अब पालघर जिले में भी अनेक सामाजिक कार्य देखने को मिल रहे है।
जिजाऊ जनसम्पर्क कार्यालय पालघर में 6 जून को निःशक्तजनों के लिए नि:शुल्क विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अनेक निःशक्तजनों ने भाग लिया और लाभान्वित हुए।
जिजाऊ शैक्षणिक व सामाजिक संस्था समाज के प्रति सामाजिक कार्य करने के लिए दिन प्रतिदिन बड़े पैमाने पर आगे आ कर गरीब मरीजों पर विशेष ध्यान देना और उनका सही तरीके से इलाज हो पाए इस कार्य में सफल होते हुए नजर आ रही है।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment