पालघर: रामनवमी पर मनोर में होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों को लेकर वधू-वर व अभिभावकों की बैठक।
पालघर: रामनवमी पर मनोर में होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों को लेकर वधू-वर व अभिभावकों की बैठक। अखिलेश चौबे पालघर। रामनवमी के पावन अवसर पर २६ मार्च को पालघर जिले के मनोर में बिरसायत (महाराष्ट्र) के तत्वावधान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहान की प्रमुख उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजन की तैयारियों के अंतर्गत १४ मार्च को विवाह में सम्मिलित होने वाले वधू-वर तथा उनके अभिभावकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विवाह समारोह की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा पूर्व तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही वधू-वर पक्ष को विवाह से संबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे सभी तैयारियां समय पर पूर्ण हो सकें। बिरसायत (महाराष्ट्र) के महिला तथा पुरुष कार्यकर्ता इस सामाजिक आयोजन की तैयारियों में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। समारोह को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।...