पालघर: बोईसर में होली स्नेह मिलन समारोह की धूम, साईराज क्रेडिट सोसायटी ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश।

पालघर: बोईसर में होली स्नेह मिलन समारोह की धूम, साईराज क्रेडिट सोसायटी ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश।

अखिलेश चौबे 
पालघर। औद्योगिक शहर बोईसर के प. सालवड स्थित शिवाजी नगर में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला भव्य होली स्नेह मिलन समारोह शुक्रवार, 13 मार्च 2026 की शाम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन छोटे व्यापारियों और जरूरतमंदों को कम ब्याज तथा आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने वाली संस्था ‘श्री साईराज को-ऑप क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड’ की ओर से किया गया, जिसमें खाताधारकों, कर्मचारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी कुशल-क्षेम पूछते हुए प्रेम व सौहार्द का वातावरण बनाया। रंगों के इस पावन पर्व ने वहां मौजूद सभी लोगों को एक सूत्र में बांध दिया और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष गिरजेश आर. सिंह ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और सदस्यों का पुष्पों से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि यह समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी एकता को मजबूत करने का संदेश देने वाला लोकपर्व है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के लिए अल्पाहार और शीतल पेय की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। होली स्नेह मिलन समारोह में बोईसर और आसपास के क्षेत्रों से कई प्रबुद्धजन, समाजसेवी, उद्योजक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग तथा मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन को यादगार बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।
समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं और लोगों के बीच आपसी संवाद तथा सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। बोईसर जैसे औद्योगिक क्षेत्र में इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का कार्य भी करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!