पालघर: जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य : जिलाधिकारी डॉ. इंदू रानी जाखड़।अफवाहों पर विश्वास न करें, अनावश्यक रूप से सिलेंडर जमा करने से बचें।

पालघर: जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य : जिलाधिकारी डॉ. इंदू रानी जाखड़।
अफवाहों पर विश्वास न करें, अनावश्यक रूप से सिलेंडर जमा करने से बचें।

अखिलेश चौबे 
पालघर। विश्व स्तर पर उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच घरेलू एलपीजी गैस की कमी को लेकर कुछ स्थानों पर अफवाहें फैलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पालघर जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। यह जानकारी पालघर की जिलाधिकारी डॉ. इंदू रानी जाखड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने का प्रयास न करें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी गैस केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित है। यदि कोई व्यक्ति या संस्था इसका व्यावसायिक अथवा किसी अन्य अनधिकृत उद्देश्य से उपयोग करती हुई पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन के अनुसार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों तथा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी तेल विपणन कंपनियों के नियमों के अनुसार गैस की साठेबाजी और कालाबाजारी को रोकने के लिए दो सिलेंडर की बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर रखना अनिवार्य किया गया है। इसके तहत एक सिलेंडर की आपूर्ति होने के बाद 25 दिन पूरे होने पर ही अगले सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।
प्रशासन ने यह भी बताया कि जिले के सभी गैस वितरकों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग किए जाने के बाद नियमों के अनुसार यथासंभव शीघ्र गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि बुकिंग से संबंधित या किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है तो नागरिकों को संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने दो संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। नागरिक 02525-297474 और 8983456947 (व्हाट्सऐप) नंबरों पर फोन या संदेश के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आश्रम विद्यालयों, अस्पतालों और मध्याह्न भोजन जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी। यदि इन संस्थानों को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित गैस वितरकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी डॉ. इंदू रानी जाखड़ ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में घरेलू गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए सभी लोग धैर्य बनाए रखें, गैस का उपयोग नियमित रूप

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!