पालघर: जिले में कंत्राटी कर्मचारियों की भर्ती हेतु सेवा सहकारी संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित।

पालघर: जिले में कंत्राटी कर्मचारियों की भर्ती हेतु सेवा सहकारी संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिला सूचना कार्यालय द्वारा ब. कोळगाव स्थित प्रशासनिक कार्यालय में लिपिक-टंकलेखक, वाहन चालक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कुल 3 पदों पर कंत्राटी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए की जाएगी।
यह नियुक्ति प्रक्रिया बेरोजगार सेवा सहकारी सोसायट्या तथा लोकसेवा केंद्र के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसके लिए जिला कौशल विकास, रोजगार व उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, पालघर में पंजीकृत पात्र एवं इच्छुक सेवा सहकारी संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
जारी सूचना के अनुसार इच्छुक संस्थाओं को अपने प्रस्ताव 8 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया के लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अंतर्गत इएसई-2003/प्र.क्र.191/रोस्वरो-1 (1 फरवरी 2006) के अनुसार सभी अर्हताओं एवं शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।
पात्रता के तहत संबंधित सेवा सहकारी संस्था का चालू वित्तीय वर्ष का लेखापरीक्षण पूर्ण होना चाहिए। साथ ही वर्ष 2024-25 अथवा 2025-26 का ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। जिन संस्थाओं द्वारा अधूरी जानकारी दी जाएगी या शर्तों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला कौशल विकास, रोजगार व उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, पालघर के कार्यालय के सूचना फलक पर उपलब्ध कराई गई है, जहां इच्छुक संस्थाएं आवश्यक विवरण प्राप्त कर सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।