पालघर: ‘विप्र फाउंडेशन बोईसर’ की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय का जन्मदिवस बना प्रेरणा का उत्सव।
पालघर: ‘विप्र फाउंडेशन बोईसर’ की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय का जन्मदिवस बना प्रेरणा का उत्सव।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक क्षेत्र तारापुर में प्रतिष्ठित उद्योजक एवं ‘सनमून फार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि.’ के प्रबंध निदेशक डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय का जन्मदिवस 24 अप्रैल को अत्यंत उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उद्योग जगत, सामाजिक क्षेत्र और स्थानीय समाज के अनेक प्रबुद्धजन कारखाना परिसर में एकत्रित हुए और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ने अपने परिश्रम, दूरदर्शिता और कर्मनिष्ठा के बल पर औद्योगिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उनके इसी समर्पण और उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए ‘विप्र फाउंडेशन बोईसर’ के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट किया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार संस्कृत के मंगल श्लोकों का उच्चारण करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया—“जीवनस्य सकलकामना सिद्धयस्तु”, जिसका भावार्थ है कि उनके जीवन की सभी अभिलाषाएं पूर्ण हों।
जन्मदिवस के इस विशेष अवसर पर कारखाने का वातावरण उत्साह, आत्मीयता और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित अतिथियों ने डॉ. उपाध्याय के सरल, विनम्र स्वभाव तथा समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व बताया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि जन्मदिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि आत्ममंथन, अनुभवों के संचयन और भविष्य के लिए नई प्रेरणा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है।
इस गरिमामय आयोजन में अनेक प्रमुख व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही, जिनमें ‘विप्र फाउंडेशन बोईसर’ के प्रमुख ब्रह्मदेवजी चौबे, मार्गदर्शक रविकांत पाण्डेय, श्रवण कुमार मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, आरएस त्रिपाठी (सभासद), रामभवन त्रिपाठी, प्रेमशंकर तिवारी तथा अरविंद शर्मा सहित परिवार के कई सदस्य और शुभचिंतक शामिल रहे।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ने सभी उपस्थित अतिथियों, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्नेह और सम्मान उन्हें समाज और उद्योग के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
Comments
Post a Comment