पालघर: सचिन पिंपळे ने MIDC के खुले ईटीपी चेंबरों को लेकर अभियंता को सौंपा पत्र।
पालघर: सचिन पिंपळे ने MIDC के खुले ईटीपी चेंबरों को लेकर अभियंता को सौंपा पत्र।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) परिसर में गंदा पानी प्रक्रिया प्रकल्प (ईटीपी) के कई चेंबर लंबे समय से खुले पड़े हैं, जिससे नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर संकट बना हुआ है। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पालघर विधानसभा उपतालुका अध्यक्ष सचिन पिंपळे ने जलनिस्सारण विभाग के उप अभियंता को पत्र सौंपकर तत्काल सुरक्षा ढक्कन लगाने की मांग की है।
सचिन पिंपळे ने मनसे सैनिक तन्मय संखे के साथ उप अभियंता से मुलाकात कर कहा कि खुले ईटीपी चेंबर राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों, औद्योगिक श्रमिकों तथा आसपास घूमने वाले मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं, विशेषकर रात के समय अंधेरे में इन चेंबरों में गिरने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में इन्हीं खुले चेंबरों में गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, इसके बावजूद अब तक स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है, जो गंभीर लापरवाही का संकेत है। मनसे ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
मनसे पदाधिकारियों ने मांग की है कि ईटीपी चेंबरों पर तात्कालिक रूप से मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ ढक्कन लगाए जाएं, साथ ही नियमित निरीक्षण और देखरेख की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इस अवसर पर मनसे पालघर विधानसभा उपतालुका अध्यक्ष सचिन पिंपळे के साथ मनसे सैनिक तन्मय संखे समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment