पालघर: बोईसर में स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत।कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक के हाथों ‘स्वारोग्या प्योर होम्योपैथी वेलनेस सेंटर’ का उद्घाटन।
पालघर: बोईसर में स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत।
कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक के हाथों ‘स्वारोग्या प्योर होम्योपैथी वेलनेस सेंटर’ का उद्घाटन।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर (पूर्व) के बेटेगांव स्थित रुपरजत पार्क बिल्डिंग नंबर 02, सेक्टर नंबर 01 में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक नई पहल करते हुए डॉ. जान्हवी एस. पाटील के ‘स्वारोग्या प्योर होम्योपैथी, होलिस्टिक वेलनेस, हेयर एंड एस्थेटिक सेंटर’ का भव्य शुभारंभ सोमवार, 26 जनवरी 2026 को दोपहर संपन्न हुआ। यह केंद्र एआई तकनीक पर आधारित अत्याधुनिक तरीके से स्वास्थ्य, सौंदर्य और संपूर्ण वेलनेस सेवाएं प्रदान करेगा।
इस केंद्र का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट वन मंत्री एवं पालघर जिले के अभिभावक मंत्री गणेश नाईक के करकमलों से किया गया। उद्घाटन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक ने डॉ. जान्हवी एस. पाटील को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी और उपयोगी स्वास्थ्य सुविधा साबित होगा। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी और होलिस्टिक वेलनेस का यह संगम आने वाले समय में क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य को नई दिशा देगा।
डॉ. जान्हवी एस. पाटील द्वारा शुरू किए गए इस होम्योपैथी और वेलनेस सेंटर के माध्यम से बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां पोषण फिटनेस सलाहकार के रूप में आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी जाएगी, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली अपनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही सौंदर्यशास्त्र के क्षेत्र में त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वैज्ञानिक और सुरक्षित परामर्श दिया जाएगा। हेयर ट्रीटमेंट, स्किन केयर और एस्थेटिक सेवाओं के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक सौंदर्य बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
इस शुभ अवसर पर डॉ. जान्हवी एस. पाटील को शुभकामनाएं देने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें डीएफओ निरंजन दिवाकर, तहसीलदार रमेश शिंगडे, पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर, राजेश पाटील, विधायक राजेंद्र गावित, उद्योगपति राजीव पाटील, डॉ. नंदकुमार वर्तक, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा वैदेही वाढाण, राजनीतिज्ञ कुंदन संखे, अशोक वड़े, समीर मोरे, विहिप के जिलाध्यक्ष महावीर सोलंकी जैन, अजय ठाकुर, नगरसेवक आजीव पाटील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनायक नरले, बोईसर के पीआई सुनील एस. जाधव, जिला ट्रैफिक कंट्रोलर सुरेश सालुंखे उपस्थित रहे।
विज्ञापन....
इसके अलावा डॉ. जान्हवी एस. पाटील के परिजनों में संजय जे. पाटील, सौ. चेतना पाटील, विजयेंद्र सं. पाटील, दादू डॉ. जनार्दन पाटील सहित अन्य परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। शहर और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, उद्यमी, राजनीतिज्ञ और मीडियाकर्मी भी इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
बोईसर (पूर्व) के बेटेगांव में शुरू हुआ यह केंद्र न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का नया विकल्प बनेगा, बल्कि एआई तकनीक और होलिस्टिक अप्रोच के जरिए लोगों को स्वस्थ, संतुलित और सुंदर जीवन जीने की दिशा में मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।
Comments
Post a Comment