पालघर: सात वर्षों से श्रद्धा की परंपरा निभा रहा बाल मित्र मंडल, सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन हुआ संपन्न।

पालघर: सात वर्षों से श्रद्धा की परंपरा निभा रहा बाल मित्र मंडल, सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन हुआ संपन्न।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर शहर के कोलवडे गांव में बाल मित्र मंडल ग्रुप द्वारा मां सरस्वती की पूजा का श्रद्धापूर्ण और भव्य आयोजन किया गया। यह मित्र मंडल बीते सात वर्षों से लगातार सरस्वती पूजा का आयोजन करता आ रहा है, जिससे गांव में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता भी मजबूत हुई है।
मंडल द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना 23 तारीख को विधि-विधान के साथ की गई थी। पूजा के दौरान प्रतिदिन आरती, दर्शन और श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी रही। पूजा स्थल को सुंदर सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
26 तारीख को श्रद्धा और अनुशासन के साथ मां सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दिन मंडल की ओर से सभी सदस्यों और गांव के लोगों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जहां आपसी भाईचारे और सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। भोजन और संवाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में बाल मित्र मंडल ग्रुप के अध्यक्ष बिट्टू सोनी के साथ मंडल के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन में जुगनू सोनी, केशव मिश्रा, देव पासवान, निखिल सोनी, धीरज कुमार, प्रभात गुप्ता, कृष्ण कुमार, राकेश सिंह, सनी मिश्रा, सौरभ पांडे, आयुष कुमार, बॉबी कुमार और कान्हा शुक्ला ने पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाई।
ग्रामीणों ने बाल मित्र मंडल द्वारा सात वर्षों से लगातार किए जा रहे इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार और सामूहिक सहयोग का महत्व सिखाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।