पालघर: समाज सेवा और नेतृत्व विकास की दिशा में पहल, विराज इंटरनेशनल स्कूल में इंटरेक्ट क्लब की स्थापना।

पालघर: समाज सेवा और नेतृत्व विकास की दिशा में पहल, विराज इंटरनेशनल स्कूल में इंटरेक्ट क्लब की स्थापना।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विराज इंटरनेशनल स्कूल में 30 जनवरी को रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की छात्र-छात्रा शाखा इंटरेक्ट क्लब की स्थापना के उपलक्ष्य में इंस्टॉलेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के भव्य सभागार में अत्यंत सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सुखजीत सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी रश्मी मैडम और अर्पित दुबे ने संयुक्त रूप से निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर से पधारे सभी गणमान्य प्रतिनिधियों के परिचय एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर के यूथ डायरेक्टर डॉ. पराग कुलकर्णी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी का इंटरेक्ट क्लब केवल एक संगठन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में सेवा, नेतृत्व और सहयोग की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने, आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर के प्रेसिडेंट राम नारायण गोयल ने इंटरेक्ट क्लब का इंटरनेशनल चार्टर विराज इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य सुखजीत सिंह को सौंपा। इसके पश्चात इंटरेक्ट क्लब के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों—प्रेसिडेंट विवान, सेक्रेटरी समर्थ जाधव, ट्रेजरर आकर्ष सिंघल तथा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स—को इंटरेक्ट क्लब की पिन लगाकर सम्मानित किया गया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में राम नारायण गोयल ने कहा कि इंटरेक्ट क्लब युवाओं के लिए एक ऐसी प्राथमिक शाला है, जहां उन्हें राष्ट्र और समाज सेवा के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस परियोजना को सफल बनाने में रोटरी क्लब की को-ऑर्डिनेटर स्मिता जाधव तथा विराज इंटरनेशनल स्कूल की ओर से रश्मी मैडम और अर्पित दुबे का विशेष योगदान रहा। इंटरेक्ट क्लब के नव नियुक्त प्रेसिडेंट विवान ने अपने वक्तव्य में क्लब की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में विराज कंपनी के व्यवस्थापक अधिकारी विवेक चौहान और हरीश आहूजा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। रोटरी क्लब की ओर से प्रेसिडेंट राम नारायण गोयल, पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. पराग कुलकर्णी, पास्ट प्रेसिडेंट वैशाली शिंदे, रो स्मिता जाधव, ज्ञानेश्वरी सहित विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों के लिए अल्पाहार की उत्तम व्यवस्था की गई थी। अंत में प्राचार्य सुखजीत सिंह ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!