पालघर: जनआस्था की रक्षा में आगे आए भाजपा नेता प्रशांत संखे, गणेश कुंड संरक्षण कार्य का शुभारंभ।

पालघर: जनआस्था की रक्षा में आगे आए भाजपा नेता प्रशांत संखे, गणेश कुंड संरक्षण कार्य का शुभारंभ।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के बोईसर वंजारवाड़ा स्थित पवित्र गणेश कुंड, जहां वर्षों से भगवान गणपति का विधिवत विसर्जन होता आ रहा है, उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत संखे की पहल पर संरक्षण कार्य का शुभारंभ किया गया। गणेश कुंड की दुर्दशा को गंभीरता से लेते हुए प्रशांत संखे ने इस कार्य को अपने स्तर पर आगे बढ़ाया और इसे मूर्त रूप दिया।
गांव के प्रथम नागरिकों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में प्रशांत संखे द्वारा गणेश कुंड के चारों ओर लोहे की जाली लगाने के कार्य का उद्घाटन किया गया। इस व्यवस्था से कुंड में कचरा फेंके जाने पर स्थायी रोक लगेगी और पवित्र स्थल की स्वच्छता एवं धार्मिक गरिमा बनी रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनआस्था के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत संखे ने कहा कि गणेश कुंड केवल एक जलस्रोत नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गणपति स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के पावन अवसर पर इस पवित्र स्थल का संरक्षण करना ही सच्ची सेवा है और आने वाले समय में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष क्षेत्र में गणपति स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिसे स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर गणेश कुंड के संरक्षण का यह कार्य धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Comments