पालघर: शिवसेना उत्तर-भारतीय संगठन को नया जिला प्रमुख, भूपेंद्र शर्मा की नियुक्ति।

पालघर: शिवसेना उत्तर-भारतीय संगठन को नया जिला प्रमुख, भूपेंद्र शर्मा की नियुक्ति।

अखिलेश चौबे
पालघर। शिवसेना उत्तर-भारतीय संगठन में पालघर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। शिवसेना महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष, मुंबई प्रमुख एवं उत्तर-भारतीय संगठन के प्रमुख जयप्रकाश सिंह के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से भूपेंद्र राधेश्याम शर्मा को शिवसेना प्रणित उत्तर-भारतीय संगठन का जिला प्रमुख (कार्यक्षेत्र पालघर) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति वंदनीय हिंदुहृदयसम्राट शिवसेना प्रमुख बाळासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से तथा शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार की गई है। इस नियुक्ति प्रक्रिया में शिवसेना प्रवक्ता, उत्तर-भारत समन्वयक एवं महाराष्ट्र अध्यक्ष गुलाब चंद दुबे की अहम भूमिका रही। नियुक्ति की अवधि एक वर्ष के लिए निर्धारित की गई है।
नियुक्ति पत्र में यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि भूपेंद्र शर्मा शिवसेना प्रमुख बाळासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व विचारों तथा धर्मवीर आनंद दिघे की शिक्षाओं का सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार करेंगे और शिवसेना संगठन के विस्तार के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।
नियुक्ति की सूचना सार्वजनिक होते ही शिवसेना उत्तर-भारतीय संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भूपेंद्र राधेश्याम शर्मा को शुभकामनाएं दीं तथा पालघर जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।