पालघर: बाल विकास को लेकर दीप कैम्पस और रोटरी क्लब की एकदिवसीय कार्यशाला।

पालघर: बाल विकास को लेकर दीप कैम्पस और रोटरी क्लब की एकदिवसीय कार्यशाला।

अखिलेश चौबे 
पालघर। प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों के समग्र विकास को लेकर शिक्षकों को जागरूक करने के उद्देश्य से दीप कैम्पस, बोईसर तथा रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बाल विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के अध्यक्ष राम नारायण गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से प्री-स्कूल एवं प्रारंभिक कक्षाओं में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों को बच्चों की भावनात्मक, मानसिक एवं सामाजिक आवश्यकताओं को समझने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. कीर्ति टंडेल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने सारगर्भित संबोधन में प्रारंभिक बाल्यावस्था को बच्चों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण बताते हुए कहा कि इसी आयु में बच्चों के व्यवहार, सोच, भावनाओं और सीखने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. संध्या शाहापुरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के बाल विकास कार्यक्रमों की अत्यंत आवश्यकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को बच्चों की भावनात्मक एवं मानसिक स्थिति को गहराई से समझने में मदद करते हैं, जिससे बच्चों को सकारात्मक, सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण मिल सके।
दीप ग्लोबल स्कूल (डी.जी.एस.) की प्राचार्या वृंदा कुलकर्णी ने प्रारंभिक बाल्यावस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यही वह समय होता है, जब बच्चों में आत्मविश्वास, व्यवहार, संवाद क्षमता और सीखने की मजबूत नींव रखी जाती है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों के भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दें और उन्हें भयमुक्त वातावरण प्रदान करें।
वहीं दीप कैम्पस की चेयरपर्सन डॉ. दीपा संखे ने अपने संबोधन में कहा कि दीप कैम्पस शिक्षा क्षेत्र में 20 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के साथ कार्यरत है और क्षेत्र के सभी छोटे प्ले-ग्रुप्स एवं प्री-स्कूल्स के साथ मिलकर शिक्षकों को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि दीप कैम्पस द्वारा प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक दृष्टिकोण एवं प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।

इस एक दिवसीय कार्यशाला में क्षेत्र के लगभग 22 विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण सहित कुल 165 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दीप कैम्पस की चेयरपर्सन डॉ. दीपा संखे के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। उनके सतत सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
कार्यशाला को सफल बनाने में रोटरी क्लब की को-ऑर्डिनेटर रो. स्मिता जाधव एवं को-ऑर्डिनेटर गायत्री का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में प्रेसिडेंट राम नारायण गोयल, पास्ट प्रेसिडेंट विनायक पदमवार, रमेश मित्तल, डॉ. प्रवीण वैश्य, रो. संध्या शाहापुरे, रो. रेखेश जैन, रो. रत्ना सिंह, रो. स्मिता जाधव, रो. भाविका पाटील एवं अर्चना वैश्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई थी। अंत में डॉ. प्रवीण वैश्य ने समापन भाषण देते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!