पालघर: हेलो किड्स प्री-स्कूल बोईसर का वार्षिक समारोह, बच्चों की प्रस्तुति में दिखे संस्कार और सामाजिक सरोकार।
पालघर: हेलो किड्स प्री-स्कूल बोईसर का वार्षिक समारोह, बच्चों की प्रस्तुति में दिखे संस्कार और सामाजिक सरोकार।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के बोईसर शहर में हेलो किड्स प्री-स्कूल, बोईसर की ओर से 7 जनवरी 2026 को टीमा हॉल, एमआईडीसी, बोईसर में वार्षिक समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पालघर जिला अध्यक्ष प्रशांत आत्माराम संखे तथा उद्योगपति अशोक सराफ के हाथों दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य, खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में शिक्षा के साथ संस्कार, पारिवारिक मूल्य और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषय प्रभावी ढंग से उभरकर सामने आए। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास और रचनात्मकता दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही।
विद्यालय में पूरे वर्ष आयोजित किए जाने वाले मासिक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को वार्षिक समारोह के अवसर पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों के उत्साह और प्रतिभा को नई दिशा मिली।
समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से विद्यालय की ओर से परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिससे नई पीढ़ी को बुजुर्गों के सम्मान और उनके अनुभवों से सीख लेने का संदेश मिला।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आधुनिक जीवनशैली के दौर में लोग पारिवारिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में बच्चों को यह सिखाना आवश्यक है कि वे अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करें, उनके साथ समय बिताएं और उनके अनुभवों से सीख लें।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक विशेष प्रस्तुति में “Loss of Freedom” विषय को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया। प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पढ़ाई और प्रतिस्पर्धा के बढ़ते दबाव के कारण बच्चों की स्वतंत्रता सीमित हो रही है, जिससे उनमें मानसिक तनाव बढ़ता है। बच्चों ने यह भी बताया कि शिक्षा के साथ संतुलन और स्वतंत्रता बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशांत आत्माराम संखे भारतीय जनता पार्टी, पालघर जिला उपाध्यक्ष, अशोक सराफ सरेक्स कंपनी, चंदन सिंह बजरंग दल, शानू ठाकुर एडवोकेट और संध्या महले ड्रीम लैंड हाई स्कूल की प्रिंसिपल उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों को शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की ब्रांच ओनर आरती पांडेय और धीरज पांडेय ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की अध्यापिकाएं रूबी सिंह, हिमांगिनी सिंह, लक्ष्मी स्वाइन, नेहा पाटिल और स्वाति देश पांडे भी समारोह में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन मंच का संचालन कर रही प्रियंका कुमारी मैं सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए किया
Comments
Post a Comment